साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चंबा की रावी नदी में तैरता मिला महिला का शव, नही हुई पहचान

चंबा की रावी नदी में तैरता मिला महिला का शव, नही हुई पहचान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

चंबा|
चंबा में बालू के रावी नदी में महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका के शव को बाहर निकालकर अस्पताल में भिजवा दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बालू के पास से ट्रैक्टर चालक गुजर रहा था। उसने देखा की रावी नदी में महिला का शव तैर रहा है। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस काे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने कई देर तक शव को घटनास्थल पर ही रखा ताकि उसकी पहचान हो सके, आसपास के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई।

डीएपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस महिला की पहचान कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला का शव चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा गया है।पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  चम्बा में दिल दहला देने वाली घटना: युवक की हत्या कर बोरी में डालकर नाले में फैंका शव

Join WhatsApp

Join Now