साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चंबा में 8 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

arest, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल प्रदेश में चरस तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक काफी मामले चरस तस्करी के सामने आ चुके हैं। ताज़ा मामला जिला चंबा का है।

जहां चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी वर्षाशालिका के पास एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने 8.62 किलो ग्राम चरस के साथ धर दबोचा।स्टेट नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की टीम ने रविवार दोपहर यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान सूरत दास निवासी बंजाल, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कोटी के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वर्षाशालिका में बैग लेकर बैठा था। वह टीम को देखकर घबरा गया। टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके बैग से चरस बरामद हुई।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाया और कहां पहुंचाने जा रहा था। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  चंबा: ब्लास्टिंग के दौरान घायल हुई थीं दो महिलाएं, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

Join WhatsApp

Join Now