साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

तेलका-लिचोडी मार्ग 2 दिन बाद हुआ बहाल

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

धर्मेंद्र सूर्या।
हिमाचल में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी हैं जिसके चलते लगातार भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। उपतहसील तेलका में दो दिनों से बजमोता व विन्दोखि के समीप पहाड़ दरकने से सारा मलबा सड़क मार्ग पर आकर गिर गया। जिस कारण सड़क मार्ग 2दिन बड़े बहनों के लिए बंद रहा। वाहनों की आवाजाही ठप हो गई व दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। पीडब्ल्यूडी विभाग ने मौके पर दो जेसीबी भेज सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। कल शाम 6 बजे तक छोटी गाड़ियों के लिए सड़क को खोल दिया गया था। लेकिन बसों और बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। शुक्रवार शाम तक सड़क मार्ग को बहाल कर दिया गया। इस वक्त हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के दरकने और नदी नालों के उफान पर आने के कारण हालात बद से बदतर हैं।

प्रशासन लोगों को सतर्क कर रहा है कि पहाड़ों का रुख सावधानीपूर्वक करें। इसके अलावा लचोड़ी- अथेड सडक मार्ग भी जगह जगह स्लाइडिंग की वजह से बंद हो चुका है जिसमें कि खड्डी नाले की पुली बह गई थी । उसको बहाल करने के विभाग ने लेवर लगाकर डंगा लगा दिया तथा यह सडक मार्ग बहाल करने में मशीनें दोनो ओर से जुट चुकी हैं ।

इसे भी पढ़ें:  तेलका कॉलेज को मिले दो प्रोफेसर, छात्रों ने ली राहत की सांस

सुनील धवन जेई पीडब्ल्यूडी – तेलका ने बताया कि लचोडी-अथेड सडक मार्ग जगह जगह स्लाइडिंग की वजह से बंद पड़ा था जिसको कि दोनों तरफ से मशीनें लगाकर बहाल किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now