Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: ट्रांसफार्मर से करंट लगने से 41 वर्षीय मोहिंद्र की मौत

Published on: 22 July 2025
Chamba News: ट्रांसफार्मर से करंट लगने से 41 वर्षीय मोहिंद्र की मौत

Chamba News: चम्बा जिले की कंदला पंचायत से एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो जाने की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान मोहिंद्र कुमार (41) पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव कंदला के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिंद्र कुमार मंगलवार सुबह घर की छत पर साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक पांव फिसलने से वह मकान के साथ लगते ट्रांसफार्मर पर जा गिरा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मोहिंद्र कुमार के गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में चम्बा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेडिकल काॅलेज पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने मोहिंद्र की मौत को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। इसके चलते पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Aaj Ki KhabrenChamba HP newsChamba NewsChamba News TodayChamba samacharHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News Updatehp newsHP News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now