Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अनियमितताओं के चलते 4 उचित मूल्य की दुकानों सहित निगम के थोक गोदाम चंबा का प्राधिकार आगामी आदेशों तक निलंबित

निलम्बित

चंबा|
जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जनवरी को सतर्कता विभाग चंबा द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदाम चंबा स्थित बालू में 200 बोरी चावल से लदे ट्रक को पकड़ा गया था ।

इस मामले की गहनता से तहकीकात करने के लिए 23 जनवरी को निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा द्वारा उक्त चावलों की डोर स्टेप डिलीवर ठेकेदार विकास कुमार द्वारा काटी गई जीआर के आधार पर चार उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया गया ।
इन चार दुकानों में डी०सी०एफ० चौगान, सहकारी सभा पल्यूर , सहकारी सभा पल्यूर सब डिपो काली और उचित मूल्य की दुकान सपडी शामिल है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन उचित मूल्य की दुकानों में कई अनियमितताएं पाई गई।
उन्होंने बताया कि अनियमितताएं पाए जाने पर उक्त मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उचित मूल्य दुकान धारक डी०सी०एफ० चौगान, सहकारी सभा पल्यूर , सहकारी सभा पल्यूर सब डिपो काली व उचित मूल्य की दुकान सपडी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदाम चम्बा के पक्ष में जारी प्राधिकार को अगामी आदेशो तक निलम्बित कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि उक्त उचित मूल्य की दुकानों के साथ पंजीकृत राशन कार्डों को क्रमशः उचित मूल्य दुकान धारक हरदासपुरा, सी०एम०पी० बरौर, सहकारी सभा साहो व सुराड़ा के साथ सम्बद्ध किया गया है । तथा थोक गोदाम चम्बा को निगम के थोक गोदाम मैहला के साथ अस्थाई तौर पर सम्बद्ध किया गया है।

पुरुषोत्तम सिंह ने अनियमितताएं पाए जाने वाली उचित मूल्य दुकान धारकों के समस्त कार्ड धारकों को सूचित किया है कि उचित मूल्य की दुकान डी०सी०एफ० चौगान के राशन कार्ड धारकों को राशन विकास कैला उचित मूल्य की दुकान हरदासपुरा द्वारा मुहल्ला चौगान में, सहकारी सभा पल्यूर के राशन कार्ड धारकों को राशन सी०एम०पी० बरौर द्वारा गांव पल्यूर में, सहकारी सभा पल्यूर सब डिपो काली के राशन कार्ड धारकों को राशन सहकारी सभा साहो द्वारा गांव काली में व उचित मूल्य की दुकान सपडी के राशन कार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकान सुराडा द्वारा राशन मुहल्ला सुराड़ा में ही उपलब्ध करवाया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now