Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: खेत में गोबर फेंकने गई नाबालिग के साथ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

चंबा।
जिला चंबा में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर किहार थाना में मामला दर्ज किया गया। वहीं
पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जब नाबालिग अपने घर से गोबर लेकर खेत में फेंकने जा रही थी। उसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे खेत में अकेला पाकर पकड़ लिया। तथा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसको लेकर जब नाबालिग विरोध करने लगी तो उसने नाबालिग के शॉल से ही उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें:  Chamba Accident: भरमौर मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई निजी बस, एक की मौके पर मौत, 4 घायल

साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया। लेकिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे के हाव भाव देखकर परिजनों ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने आप बीती कहानी सुनाई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में जाकर दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया।

सोमवार को जहां पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। तो वहीं आरोपी को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  गुरुवार रात जनजातीय क्षेत्र भरमौर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now