Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

चम्बा में दिल दहला देने वाली घटना: युवक की हत्या कर बोरी में डालकर नाले में फैंका शव

IMG 20230610 WA0000

– मृतक की शिनाख्त मनोहर कुमार पुत्र राजू निवासी गांव थरोली डाकघर संघणी तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में हुई है।
धर्मेंद्र सूर्या।
सलूणी। देवभूमि हिमाचल के चम्बा जिले में हत्या की खबर हर रोज अखबार की सुर्खियां बन रही है। इसी क्रम में उपमंडल सलूणी के भांदल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, में एक युवक की हत्या कर शव को क्षत-विक्षत कर बोरी में पैक कर नाले में फैंकने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सलूणी रामनकांत ठाकुर पुलिस दल सहित घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कानूनी कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। *जानकारी के अनुसार युवक और एक लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके प्यार की भनक लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने प्लानिंग के तहत युवक को अपने घर बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को क्षत-विक्षत कर बोरी में पैक कर हलाड़ी नाले में फैंक दिया।*

शुक्रवार को सीमांत चौकी पर तैनात आईआरबी बटालियन के जवान गश्त पर थे तो एक जवान की नजर नाले में बोरी पर पड़ी। उसने बोरी को चैक किया तो उसमें क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान लेकर छानबीन शुरू की। शक के आधार पर पुलिस द्वारा एक समुदाय के एक परिवार से पूछताछ की जा रही है। मृतक की शिनाख्त मनोहर कुमार पुत्र राजू निवासी गांव थरोली डाकघर संघणी तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में हुई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना की वास्तविक स्थिति का खुलासा पोस्टमार्टम व फोरैंसिक रिपोर्ट आने पर होगा। हालांकि पुलिस भी इस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है। बता दें कि मृतक के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज करवाया था। वहीं एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की तहकीकात के लिए फोरैंसिक टीम को घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने हेतु बुलाया गया है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now