Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

चंबा: साक्षात्कार के बाद 67 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

चंबा: साक्षात्कार के बाद 67 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

चंबा|
जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा कार्यालय परिसर में (आज ) मंगलवार को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में जैंडरोइट एस.आर. सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा 67 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। साक्षात्कार में 110 अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति माह 11,500 से 15,000 रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में दसवीं, बारहवीं, आईटीआई से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रानिक ट्रेड में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई थी। साक्षात्कार से पूर्व अभ्यर्थियों का करियर संबंधी मार्गदर्शन भी किया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोजगार मुहैय्या करवाने के साथ- साथ युवाओं का करियर संबंधी मार्गदर्शन करने के लिए विभाग की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें समय – समय पर जागरुक भी किया जाता है ताकि वे योग्यता अनुसार करियर का चयन कर जीवन में सफल हो सकें। ऐसे परिसर साक्षात्कार भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now