साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चंबा की बेटी Sultana Akhtar की आवाज के दीवाने हुए लोग, जादुई सुर से बिखेर रही जलवा

चंबा की बेटी Sultana Akhtar की आवाज के दीवाने हुए लोग
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

धर्मेंद्र सूर्या | तेलका 17 सितम्बर
चंबा जिला की बेटी सुल्ताना अख्तर (Sultana Akhtar) इस दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उसकी सुरीली आवाज सोशल मीडिया पर जादू बिखेर रही है। चंबा जिला के तीसा क्षेत्र के चब्डू गाँव से संबंध रखने वाले 20 वर्षीय सुल्ताना अख्तर की सुरीली आवाज सुनने वालों के दिलों में घर कर रही हैं।

सुल्ताना अख्तर के पिता पेशे से किसान और माता का दर्जी का कम करती है। सुल्ताना अख्तर ने चंबा महाविद्यालय से संगीत में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हैं। उन्होंने अपने सफर और संघर्ष को साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सरस्वती संगीत अकादमी चम्बा से शास्त्रीय गायन और गिटार भी सीख रही है।

सुने Sultana Akhtar की आवाज


सुल्ताना अख्तर ने बताया कि उन्हें गाने का ये शौक बचपन से ही था। चंबा के छोटे-मोटे मेलों में गायन से अपनी सुरीली आवाज के जादू से लोगों का मन मोह लिया है। हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला तथा क्षेत्र के छोटे-बड़े मेलों में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  चंबा: सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

लोक धुनों पर सुल्ताना अख्तर के अनूठे अंदाज की गायन शैली दर्शकों के दिलों की गहराई में उतरकर मन को झनकृत कर देती है। सुल्ताना अख्तर का चम्बा जिले के लोक कलाकारों के बीच नाम बड़ा हो रहा है। लोग भी गरीब घर की बेटी Sultana Akhtar को आगे बढ़ने के लिए खूब प्रोत्साहन दे रहे हैं।

कंगना का मनाली में बना है महल जैसा घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा करें घोषित

Join WhatsApp

Join Now