साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Shahrukh Khan ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में Gold Medal जीत कर किया हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन !

Shahrukh Khan won gold medal in National Boxing Championship
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

धर्मेन्द्र सूर्या | 19 सितम्बर
चंबा के सलूणी उप मंडल की ग्राम पंचायत डियूर के शाहरुख खान ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में हुई एमएमए नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप (National Boxing Championship) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत कर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का नाम रोशन किया है।

चंबा जिला की डियूर पंचायत के धुता गांव के रहने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की शिक्षा डलहौजी (Dalhousie) के सरकारी स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने मोहाली के एक जिम में नौकरी की। लेकिन वहां से मुंबई जाकर बॉडीगार्ड (Bodyguard in Mumbai) का काम किया। इसके बाद दोस्तों के कहने पर बॉक्सिंग (Boxing) सीखी। अब आंध्र प्रदेश में हुई एमएमए नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता है।

शाहरुख खान ने बताया कि उसके पिता आर्मी में थे, जिनका देहांत हो चुका है। छोटी उम्र में शाहरुख के सर से बाप का साया उठ जाने के कारण बड़ी मुश्किल से पढ़ाई लिखाई की।

इसे भी पढ़ें:  Chamba Bear Attack: चंबा में भालू के हमले से पति-पत्नी घायल, गाय की मौत

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की माता हाफ़िज़ा बेगम ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। क्योंकि उसके बेटे ने नेशनल चैंपियनशिप में सबको पछाड़कर कर गोल्ड मेडल जीता है।

Women Reservation Bill: नई संसद में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, जानिए क्या है इसमें खास

Challenge of Skill Acquisition: गुणवत्तापूर्ण रोजगार सुरक्षित करने में एक बाधा

Anganwadi Workers News: आंगनवाड़ी हेल्पर की पदोन्नति में उम्र की सीमा रखना हास्यस्पद

Join WhatsApp

Join Now