Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Baaghi 4 Advance Booking: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने बेचे 60 हजार टिकट, बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

Baaghi 4 Teaser: बागी 4’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू की खूनी जंग ने मचाया तहलका

Baaghi 4 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी दमदार एक्शन फिल्म ‘बागी 4 (Baaghi 4)’ के साथ एक बार फिर पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। यह फिल्म 5 सितंबर (टीचर्स डे) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आएंगे, जबकि हर्नाज़ संधू और सोनम बाजवा फीमेल लीड में हैं।

Baaghi 4 Advance Booking

फिल्म की एडवांस बुकिंग 2 सितंबर से शुरू हुई थी और अब तक (3 सितंबर रात 10 बजे तक) PVR, Inox और Cinepolis जैसी टॉप नेशनल चेन्स में 60 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। माना जा रहा है कि रिलीज से पहले यह आंकड़ा 90 हजार तक पहुंच सकता है।

ओपनिंग कलेक्शन का अनुमान

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, Baaghi 4 की भारत में शुरुआती कमाई 8.50 से 9.50 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह आंकड़ा टाइगर श्रॉफ की हालिया फिल्मों से बेहतर है, लेकिन Baaghi 2 (25 करोड़ ओपनिंग) और Baaghi 3 (17.50 करोड़ ओपनिंग) से काफी कम है।

फिल्म को कड़ी टक्कर मिलेगी

‘बागी 4’ का बॉक्स ऑफिस सफर पूरी तरह से वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। फिल्म की टक्कर हॉलीवुड हॉरर फिल्म The Conjuring: Last Rites, हिंदी फिल्म The Bengal Files और Lokah Chapter One – Chandra (Hindi) से होगी।

फिल्म से जुड़ी खास बातें

  • निर्माता (Producer): साजिद नाडियाडवाला (Nadiadwala Grandson Entertainment)
  • निर्देशक (Director): ए. हर्षा
  • लीड स्टार्स: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हर्नाज़ संधू, सोनम बाजवा
  • रिलीज डेट: 5 सितंबर 2025 (टीचर्स डे)

बता दें कि इस फिल्म की कहानी में टाइगर श्रॉफ अपने किरदार Ronny के रूप में लौटे हैं। एक खतरनाक ट्रेन हादसे के बाद वह मानसिक तनाव और अपराधबोध से जूझ रहे हैं। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे वह अपने अतीत और आत्मा के अँधेरे से लड़ते हुए अपनी पहचान तलाशते हैं ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now