Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Baaghi 4 Teaser: बागी 4’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू की खूनी जंग ने मचाया तहलका

Baaghi 4 Teaser: बागी 4’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू की खूनी जंग ने मचाया तहलका

Baaghi 4 Teaser Out: ‘बागी 4’ का बहुप्रतीक्षित टीजर लॉन्च हो चुका है और यह एक्शन, हिंसा और इमोशंस का तूफान लेकर आया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और डेब्यू कर रही हरनाज संधू नजर आएंगे।

1 मिनट 49 सेकंड के इस टीजर में इतनी जबरदस्त मारधाड़ और खूनखराबा दिखाया गया है कि यह ‘एनिमल’ को भी टक्कर देता नजर आता है। टीजर देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे कि आखिर हीरो कौन है और विलेन कौन?

Baaghi 4 टीजर के सीन रोंगटे खड़े करने वाले

टीजर में हर किरदार पहले आंसुओं में डूबा दिखता है और फिर खून की होली खेलता नजर आता है। संजय दत्त, टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और हरनाज संधू के दमदार डायलॉग्स और भावनात्मक सीन दर्शकों को बांधे रखते हैं। लेकिन हिंसा के सीन इतने खौफनाक हैं कि दिल दहल जाता है।

टाइगर श्रॉफ का खतरनाक एक्शन

टाइगर श्रॉफ इस टीजर में अपने एक्शन अवतार में नई ऊंचाइयों को छूते दिखे। एक सीन में वह किसी के सीने में सरिया घुसाते हैं तो कहीं चाकू और रॉड से दुश्मनों का सफाया करते हैं। टाइगर का यह रौद्र रूप देखकर दर्शक दंग रह जाएंगे।

संजय दत्त का हैवानियत भरा अंदाज

संजय दत्त का किरदार इस टीजर में क्रूरता की सारी हदें पार करता है। खंजर से गले काटते हुए वह इतनी बेरहमी दिखाते हैं, मानो इंसान नहीं, कोई जंगली जानवर हो। उनकी आंखों में बदले की आग और खून से सनी तस्वीर दहशत पैदा करती है।

सोनम बाजवा का घातक अवतार

सोनम बाजवा को ग्लैमरस रोल में देखने की उम्मीद करने वाले दर्शक चौंक जाएंगे। टीजर में वह किचन में चाकू से जानलेवा हमला करती दिखती हैं। उनका इंटेंस एक्शन सीन दर्शाता है कि वह इस फिल्म में सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि दमदार एक्शन भी ला रही हैं।

हरनाज संधू की धमाकेदार एंट्री

अपनी पहली फिल्म में ही हरनाज संधू ने तहलका मचा दिया है। चाकू और तलवार से दुश्मनों को काटते हुए उनका गुस्सा और चेहरे पर लगा खून उनके किरदार की तीव्रता को दर्शाता है।

हैरान करने वाला सीन

टीजर का एक सीन दिल दहला देता है, जहां टाइगर श्रॉफ किसी का हाथ काटकर अलग कर देते हैं और पेंचकस से हमला करते हैं। वहीं, संजय दत्त कटे हुए हाथ की आग से सिगार जलाते हुए नजर आते हैं, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

‘बागी 4’ का यह टीजर एक्शन और इमोशंस का जबरदस्त मिश्रण है, जो दर्शकों को फिल्म के लिए और उत्साहित कर रहा है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now