साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Diljit Dosanjh के ‘Dil-Luminati Tour’ ने भारत को दिलाया 943 करोड़ का रेवेन्यू, बना देश का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट!

Diljit Dosanjh Dil-Luminati Tour Revenue: EY की रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत दोसांझ के टूर ने भारत की इकॉनमी में ₹943 करोड़ का योगदान दिया है। जानें कैसे इस टूर ने ट्रेवल, हॉस्पिटैलिटी और रोजगार के क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बनाए। पूरी रिपोर्ट और कमाई के आंकड़े यहाँ पढ़ें।
Diljit Dosanjh के 'Dil-Luminati Tour' ने भारत को दिलाया 943 करोड़ का रेवेन्यू, बना देश का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Diljit Dosanjh Dil-Luminati Tour Revenue India:  पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने Dil Luminati टूर के साथ साल 2024 में भारत में इतिहास रच दिया। उनका ये टूर दो महीनों के भीतर करीब 10 शहरों में आयोजित हुआ। इस इवेंट के समापन के बाद अब जो खबर है वो दिलजीत के फैन्स का दिल खुश करने वाली है।

दरअसल EY की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दोसांझ का ये ग्लोबल ‘दिल-लुमिनाती टूर’ भारत में सबसे अधिक रेवेन्यू जेनरेट करने वाला कॉन्सर्ट बन गया है।फेमस पंजाबी सिंगर के इस टूर ने भारतीय इकॉनमी को सपोर्ट करते हुए करीब 943 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिलाया है।

रिपोर्ट पर नजर डालें तो इस आंकड़े में करीब 276 करोड़ रुपये का डायरेक्ट रेवेन्यू और इससे ठीक डबल यानी 553 करोड़ रुपये इनडायरेक्ट स्पेंडिंग से अर्जित हुए, जिसमें ट्रैवल, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, फूड एंड वेबरेजेज के अलावा लॉजिस्टिक्स और लोकल वेंडर्स आदि शामिल हैं।

बताया जाता है कि टिकटों की बिक्री से डायरेक्ट रेवेन्यू का 80% हिस्सा मिला है, जिसमें जोमैटो लाइव पर देशभर में 3,20,000 टिकटों की बिक्री शामिल है। इसके अलावा इसने लाइव इवेंट्स सेक्टर और उससे जुड़े सेक्टरों में 1,18,000 लोगों के लिए रोजगार को मौका दिया।

इसे भी पढ़ें:  Saiyaara Official Trailer: सैयारा फिल्म का ट्रेलर रिलीज़, आहान पांडे और अनीत पड्डा की प्रेम कहानी में 'ब्लू टिक' सेलेब्स पर हमला

भारत के इस शहरों में हुए था इवेंट
यह टूर दो महीनों में भारत के 13 शहरों में 14 शो के साथ हुआ। इसमें नई दिल्ली (26 अक्टूबर), हैदराबाद (15 नवंबर), अहमदाबाद (17 नवंबर), लखनऊ (22 नवंबर), पुणे (24 नवंबर), कोलकाता (30 नवंबर), बेंगलुरु (6 दिसंबर), चंडीगढ़ (23 दिसंबर) और गुवाहाटी (29 दिसंबर) जैसे शहर शामिल थे। यह किसी भारतीय कलाकार का अब तक का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट टूर माना जा रहा है।

बताया जाता है कि दिलजीत के शोज़ के टिकटों की बिक्री से डायरेक्ट रेवेन्यू का 80% हिस्सा मिला है, जिसमें जोमैटो लाइव पर देशभर में 3,20,000 टिकटों की बिक्री शामिल है। यह कॉन्सर्ट टिकटों की बिक्री में डिजिटल मीडियम की बढ़ती भूमिका को भी साफ तौर से दिखाता है।

हालांकि, उम्मीद ये भी है कि अगर भारतीय लाइव इवेंट इकोसिस्टम कालाबाजारी की समस्या से निपटने में सफल हो जाए तो डायरेक्ट रेवेन्यू के इससे कहीं अधिक होने की संभावना है, क्योंकि उस दौरान शो में बड़े पैमाने पर अवैध टिकट बिक्री की खबरें सामने आई थीं। करीब 1,18,000 लोगों के लिए रोजगार को मौका

इसे भी पढ़ें:  IRCTC Rules For Kids: ट्रेन में बच्चों के साथ सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 5 साल से कम उम्र के बच्चों के ल‍िए IRCTC ने बदले ये न‍ियम!

रिपोर्ट के मुताबिक दिलजीत दोसांझ के इस ‘दिल-लुमिनाती’ टूर ने न केवल रेवेन्यू जेनरेट किया बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार भी पैदा किए। रिपोर्ट के मुताबिक, इसने लाइव इवेंट्स सेक्टर और उससे जुड़े सेक्टरों में 1,18,000 लोगों के लिए रोजगार को मौका दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 38% दर्शक अन्य शहरों से इस म्यूजिक इवेंट में शामिल होने के लिए आए थे, जिनमें से आधे से अधिक (लगभग 20%) ने अपना स्टे बढ़ा दिया, जिससे टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी रेवेन्यू में जमकर बढ़ोतरी हुई।

दिल-लुमिनाती’ टूर से रेवेन्यू
इस टूर ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दी और कुल मिलाकर लगभग 943 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पैदा किया। इसमें सीधे 276 करोड़ रुपये टिकट बिक्री और अन्य प्रत्यक्ष स्रोतों से आए, जबकि 553 करोड़ रुपये अप्रत्यक्ष खर्चों से मिले। इन अप्रत्यक्ष कमाई में यात्रा, पर्यटन, होटल, खान-पान, परिवहन और स्थानीय दुकानदारों से जुड़े खर्च शामिल हैं। इससे पता चलता है कि पंजाबी संगीत का जादू अब पंजाब-हरियाणा-दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के छोटे-बड़े शहरों तक फैल गया है।

Join WhatsApp

Join Now