साइड स्क्रोल मेनू

रेगिस्तान में रॉयल वेडिंग! रश्मिका-विजय भी राजस्थान में रचाएंगे शादी? जानें क्यों बना यह नया स्टेटस सिंबल

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda wedding in Rajasthan: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की राजस्थान में शादी की चर्चाओं ने 'रॉयल वेडिंग' ट्रेंड को फिर हवा दे दी है। जानें क्यों फिल्मी सितारों और बिजनेस टायकून्स के लिए राजस्थान की शादी स्टेटस सिंबल बन गई है।
Rashmika Mandanna Wedding Date And Venue रेगिस्तान में रॉयल वेडिंग! रश्मिका-विजय भी राजस्थान में रचाएंगे शादी? जानें क्यों बना यह नया स्टेटस सिंबल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Rashmika Mandanna Wedding Date And Venue: राजस्थान अब पहले जैसा नहीं रहा। पहले यहां सिर्फ रेत के टीलों, किले और महलों की बात होती थी, लेकिन आज राजस्थान का नाम सुनते ही सबसे पहले महंगी और शानदार शादियों की तस्वीर उभरती है। यहां डिजाइनर कपड़े पहने सेलिब्रिटी, बड़े-बड़े मेहमान और शाही अंदाज में होने वाली शादियां अब आम बात हो गई हैं।

अब राजस्थान महंगी शादियों का एक बड़ा ब्रांड बन चुका है और मशहूर लोगों के लिए शादी का स्टेटस सिंबल बन गया है। अगर कोई शादी राजस्थान में नहीं हुई, तो लोग कहते हैं कि वो शादी रॉयल नहीं रही। अभी खबर इसलिए गर्म है क्योंकि साउथ के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी उदयपुर में शादी करने वाले हैं। दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे।

यह शादी पूरी तरह शाही तरीके से होगी। उनके प्री-वेडिंग समारोह अभी जोर-शोर से चल रहे हैं। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हैदराबाद से पुलिस और सुरक्षा की टीमें उदयपुर पहुंच चुकी हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा भी बुलाई गई है, ताकि उनका खास दिन बिना किसी परेशानी के बीते।

राजस्थान में लग्जरी होटल तो कई जगह मिल जाते हैं, लेकिन यहां की खासियत अलग है। यहां खूबसूरत लोकेशन, पुरानी विरासत और देखते ही बनने वाली तस्वीरें एक साथ मिलती हैं। जैसे मेहरानगढ़ किले के सामने फेरे लेने की तस्वीर किसी समुद्री बीच की शादी से कहीं ज्यादा खूबसूरत और सिनेमाई लगती है। इसी वजह से राजस्थान अब सिर्फ पर्यटन का राज्य नहीं रहा, बल्कि शादियों का सपनों का सेट बन गया है। यह अब ‘वेडिंग डेस्टिनेशन ब्रांड’ के रूप में उभर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Call Me Bae: प्राइम वीडियो की ‘कॉल मी बे’: इस सीज़न की मस्ट वॉच सीरीज़!

पहले जयपुर, उदयपुर और जोधपुर ही चर्चा में रहते थे, लेकिन अब जैसलमेर, रणथंभौर, पुष्कर और बूंदी जैसे छोटे शहर भी शादी के नक्शे पर आ चुके हैं। राजस्थान ने अपने पूरे राज्य को शादियों के लिए एक बड़ा प्रोडक्ट बना दिया है। यह बदलाव एकदम से नहीं आया।

2007 में ब्रिटिश अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले और भारतीय उद्योगपति अरुण नायर की जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई शादी ने दुनिया का ध्यान खींचा था। कई दिनों तक यह समारोह अंतरराष्ट्रीय अखबारों में छाया रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी शादी ने दुनिया को दिखाया कि भारत में भी यूरोप के महलों जैसी रॉयल शादियां हो सकती हैं।

उसके बाद से यहां हाई-प्रोफाइल शादियों का दौर शुरू हो गया। कैटी पेरी-रसेल ब्रैंड ने रणथंभौर में शादी की। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, हार्दिक पंड्या और राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा जैसे कई सितारों ने राजस्थान को चुना। अब सेलिब्रिटी दुनिया में एक अनकहा नियम बन गया है कि रॉयल शादी के लिए लोकेशन राजस्थान ही होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  Dhurandhar Box Office History: इतिहास रचने से एक कदम दूर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर! क्या छू पाएगी ये जादुई आंकड़ा..?

आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में हर साल 15 से 20 लाख शादियां होती हैं। इनमें डेस्टिनेशन वेडिंग का हिस्सा तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि 25 फीसदी शादियां कम बजट वाली, 50 फीसदी मध्यम बजट (10 लाख तक) वाली, 20 फीसदी हाई बजट (50 लाख तक) वाली और 5-7 फीसदी शादियां 50 लाख से 3 करोड़ तक की होती हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग में खर्च 2 करोड़ से 20-25 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

एक अनुमान के अनुसार बड़े वेडिंग सीजन में राज्य में 6,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होता है। यह पैसा सिर्फ होटल या जगह तक नहीं रहता। इसमें सजावट, खाना, ट्रांसपोर्ट, कलाकार, पर्यटन और छोटे-छोटे कारोबार सब शामिल होते हैं। यानी एक शादी यहां की पूरी अर्थव्यवस्था को गति देती है।

राजस्थान की शादियों की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि जयपुर, उदयपुर, जोधपुर जैसे पुराने शहरों में जगह कम पड़ने लगी है। रणथंभौर में अकेले 40 से ज्यादा वेन्यू हैं और 400 से अधिक शादी के इवेंट होते हैं। जैसलमेर में 25 वेन्यू और 200 से ज्यादा शादियां होती हैं। राजस्थान अब शादियों का लग्जरी ब्रांड बन चुका है। जब कोई जगह अपने आप स्टेटस सिंबल बन जाए, तो समझिए उसकी मार्केटिंग पूरी तरह सफल हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now