Salman Khan’s ‘Ram Mandir Watch: सलमान खान की स्टारडम का जलवा बॉलीवुड में बरकरार है। सालों से हिट फिल्मों, चैरिटी वर्क और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ, वो आज भी इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल सितारों में से एक हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि लोग उन्हें इतना क्यों पसंद करते हैं।
अपनी मज़ाकिया अंदाज़ और चार्म के लिए जाने जाने वाले सलमान, वहां मौजूद फैंस और जर्नलिस्ट्स से बड़े ही गर्मजोशी और अपनापन से मिले। उनकी हल्की-फुल्की बातें सुनकर हर कोई मुस्कुराने लगा, और ये साफ दिखा कि इतनी बड़ी सक्सेस के बावजूद वो कितने डाउन टू अर्थ हैं।
Salman Khan’s Ram Mandir Watch
इंटरेक्शन के दौरान एक खास पल तब आया जब सलमान खान की कलाई पर राम मंदिर वाली घड़ी नजर आई। ये छोटा सा लेकिन अहम इशारा लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। घड़ी पर बने राम मंदिर के चित्र ने ये दिखाया कि सलमान सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं और उनकी सोच हमेशा सेक्युलर रही है।
