Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Ziddi Girls: अमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज़ ‘ज़िद्दी गर्ल्स’ का प्रोमो हुआ रिलीज

Ziddi Girls Premiere: ज़िद्दी गर्ल्स": मैटिल्डा हाउस की बेखौफ लड़कियों की कहानी, 27 फरवरी को प्रीमियर

Ziddi Girls Promo: प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी ज़िद्दी गर्ल्स को प्रीतिश नंदी ने प्रोड्यूस किया है, और इसे रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने क्रिएट किया है।कॉलेज लाइफ की बैकग्राउंड में सेट इस सीरीज़ का डायरेक्शन शोनाली बोस ने किया है, जबकि इसे वसंत नाथ और नेहा वीना शर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

Ziddi Girls Promo लिंक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

ज़िद्दी गर्ल्स की दुनिया में झांक लीजिए, ये यंग एडल्ट ड्रामा कॉलेज लाइफ के उस रोलरकोस्टर सफर को दिखाता है, जहाँ मस्ती भी है, सवाल भी, दोस्ती भी है और ज़िद भी। प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी इस सीरीज़ को प्रीतिश नंदी ने प्रोड्यूस किया है, और इसे रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने क्रिएट किया है।

डायरेक्शन शोनाली बोस का है, और इसे वसंत नाथ और नेहा वीना शर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है।इसकी कास्ट भी जबरदस्त है—अतिया तारा नायक, उमंग भड़ाना, ज़ैना अली, दिया दामिनी और अनुप्रिया करौली जैसे नए चेहरे, और साथ में सिमरन, नंदिता दास, नंदिश सिंह संधू, लिलेट दुबे और रेवती जैसे शानदार कलाकार हैं।

ज़िद्दी गर्ल्स का प्रोमो की शुरुआत एक जबरदस्त डिस्कशन से होता है—शिक्षा और कॉलेज के भविष्य को लेकर गहरी बातें हो रही हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दिखता है कि ये सिर्फ एक कॉलेज नहीं, बल्कि एक जज़्बे की जगह है, जहाँ छात्र अपनी आवाज़ और पहचान ढूंढ रहे हैं। यहाँ के टीचर्स और मेंटर्स अपने स्टूडेंट्स के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं, उनका हौसला बढ़ा रहे हैं, और हर मुश्किल से लड़ना सिखा रहे हैं।

ये कहानी सिर्फ पढ़ाई-लिखाई की नहीं, बल्कि उन लड़कियों की भी है, जो दुनिया के बनाए हुए नियमों को तोड़कर अपने हिसाब से ज़िंदगी जीना चाहती हैं। ज़िद्दी गर्ल्स हिम्मत, साथ और खुद की पहचान बनाने की कहानी है।

ज़िद्दी गर्ल्स की जान इसके दमदार किरदार हैं—छात्र और मेंटर्स, जो इस कहानी को असली बनाते हैं। ड्रामा, हंसी-मज़ाक और इमोशनल मोमेंट्स से भरी ये सीरीज़ उन लड़कियों की जर्नी दिखाती है, जो अपनी पहचान बना रही हैं।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शक देखेंगे कि कैसे ये छात्र गिरते हैं, संभलते हैं, अपनी असफलताओं को अपनाते हैं, जीत की खुशी मनाते हैं और सबसे ज़रूरी—अपनी आवाज़ ढूंढते हैं। आठ एपिसोड की ये सीरीज़ भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में 27 फरवरी को हिंदी में (अंग्रेज़ी सबटाइटल के साथ) रिलीज़ होने जा रही है।तो तैयार हो जाइए ज़िद और हिम्मत की इस कहानी को देखने के लिए।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now