Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar The Revenge’ से चर्चा में आई शिमला की Hitika Bali

Hitika Bali Miss Himachal 2023 Dhurandhar Movie: धुरंधर' फिल्म में रणवीर की बहन का रोल निभाने वाली शिमला की हितिका बाली (मिस हिमाचल 2023) अपनी एक्टिंग से हर तरफ छाई हुई हैं। जानें कौन हैं हितिका और उनके करियर का अब तक का सफर।
रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar The Revenge' से चर्चा में आई शिमला की Hitika Bali

Hitika Bali in Dhurandhar: रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म की कामयाबी के साथ ही एक नया चेहरा लोगों के बीच काफी चर्चा में है, और वो हैं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली हितिका बाली।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म में हितिका ने रणवीर सिंह (जसकीरत सिंह रांगी) की छोटी बहन ‘हरलीन कौर रांगी’ का किरदार निभाया है। भले ही फिल्म में उनका रोल बहुत लंबा नहीं है, लेकिन उनके इमोशनल सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की पूरी कहानी असल में हरलीन के किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमती है।

इसे भी पढ़ें:  Sana Khan Pregnancy: पहली बार सना खान ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया पोस्ट, एक्ट्रेस ने होने वाले बच्चे के लिए मांगी दुआ

अपनी बहन की सुरक्षा के लिए ही फिल्म का हीरो हथियार उठाता है, जो आगे चलकर देश की रक्षा के एक बड़े मिशन में बदल जाता है। हितिका के अभिनय की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। असल जिंदगी में हितिका बाली काफी टैलेंटेड हैं; उन्होंने ‘मिस हिमाचल 2023’ का खिताब जीता है और वह ‘मिस ग्लोबल यूथ’ भी रह चुकी हैं।

शिमला की रहने वाली हितिका ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म ‘मदाणियां’ से की थी, जिसमें वह नीरू बाजवा के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने गुरनाम भुल्लर जैसे बड़े कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर है और सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर 1999 को हिमाचल में जन्मी हितिका को एडवेंचर का भी काफी शौक है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म की रिलीज के बाद से ही शिमला की रहने वाली कलाकार हितिका बाली लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में उनके शानदार काम को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की गिनती बहुत तेजी से बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  Kanguva: प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है 'कंगुवा'!

हाल ही में हितिका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्क्रिप्ट और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्माए गए कुछ खास सीन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पर्दे पर बेहद सीधी-सादी और इमोशनल दिखने वाली हितिका असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं और उनका यही अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Entertainment entertainment update Hindi movie review OTT news India Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update web series review

Join WhatsApp

Join Now