साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा

Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चार दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। मोहनलाल न सिर्फ मलयालम बल्कि तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुके हैं। उन्हें पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म भूषण जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं।

कब मिलेगा सम्मान?
संचार मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी सभी के संग शेयर की है। 23 सितंबर को मशहूर मलयालम एक्टर मोहनलाल को उनके शानदार काम के लिए ये सम्मान दिया जाएगा। गौरतलब है कि बीते साल बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को इस सम्मान से नवाजा गया था।

;

संचार मंत्रालय ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ये डिशिजन दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड चयन समिति की सिफारिश पर लिया गया है। गौरतलब है कि मोहनलाल ने अपने करियर में हमेशा ही शानदार एक्टिंग की है। उन्होंने हमेशा ही अपने करियर में शानदार फिल्में दी हैं. अभिनेता की सिनेमा की जर्नी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  junaid khan birthday celebration: जुनैद खान ने खास अंदाज में मनाया अपना बर्थडे, जानकर हो जाएंगे हैरान!

Join WhatsApp

Join Now