Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

50MP का कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ OnePlus 11 5G लॉन्च, कीमत

OnePlus 11 5G Launched in India: OnePlus का सबसे जबरदस्त फोन OnePlus 11 5G मंगलवार शाम लॉन्च हो गया। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP 1/1.56-inch Sony IMX890 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ आता है।

कैमरा है जबरदस्त और 6.7-inch स्क्रीन

फोन के बैक में कैमरा f/1.8 अपर्चर और 6P लेंस के साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल फीचर के साथ दिया गया है। यह OnePlus का सबसे पावरफूल फोन में से एक है। इसमें ड्यूल सिम नैनो Android 13 बेस्ड OxygenOS 13 इंटरफेस है। फोन में 6.7-inch Quad-HD+ 10-bit LTPO 3.0 AMOLED स्क्रीन है जिसकी रिजॉल्यूशन 1,440×3,216 पिक्सल्स का है।

56,999 रुपये की कीमत में लॉन्च

फोन में Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा रहा है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। OnePlus 11 5G को भारत में 56,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में आपको फोन का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है। इसका दूसरा वेरिएंट 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 61,999 रुपये है। फोन Eternal Green और Titan Black कलर ऑप्शन के मिलेगा। जानकारी के मुताबिक फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। वहीं, एक हफ्ते बाद 14 फरवरी से यह ओपन सेल पर आ जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now