Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

5,500mAh बैटरी के साथ आएगा Realme GT Neo 5 SE, जानें लॉन्चिंग डेट

Realme GT Neo 5 SE 2

Realme GT Neo 5 SE launch: चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी अपने नए स्मार्टफोन GT Neo 5 SE को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन चीन में 4 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले, ब्रांड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स को टीज कर रहा है। रियलमी ने अब अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स का खुलासा किया है।

Realme GT Neo 5 SE launch: 5,500mAh की बैटरी से होगा लैस

नई टीजर के अनुसार रियलमी GT Neo 5 SE में 5,500mAh की बड़ी बैटरी पैक होने की पुष्टि की गई है।  यह बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस अपकमिंग फोन के कुछ और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करेगी।

कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि रियलमी जीटी नियो 5 एसई में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, इसमें GT 3 पर मिलने वाली LED लाइट की कमी होगी। Realme GT Neo 5 SE को पतले बेजेल्स के साथ एक पंच-होल कटआउट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग ऑफर करेगा। डिस्प्ले पैनल के OLED होने की उम्मीद है क्योंकि Realme ने ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर को भी टीज किया है।

ये भी पढ़ेंः 

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 16GB तक LPDDR5 रैम और 1TB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें 64MP ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी स्नैपर मिल सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now