Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

6000mAh बैटरी के साथ बाजार में गर्दा उड़ाने आया Samsung Galaxy F14

Samsung Galaxy F14 Launched

Samsung Galaxy F14: अगर आपका बजट 15 हजार रुपये से कम है और आप एक नया 5G फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी F सीरीज के तहत Galaxy F14 फोन को लॉन्च कर दिया है। फोन को 6000mAh की बड़ी बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy F14: कीमत और उपलब्धता

सैमसंग का यह स्मार्टफोन काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था। जिसे अब इंडियन मार्केट में पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को भारत में दो- 4GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत क्रमशः 12,990 रुपये और 14,490 रुपये रखी गई है। फोन को तीन- OMG ब्लैक, GOAT ग्रीन और BAE पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन बिक्री के लिए 30 मार्च से फ्लिपकार्ट और अमेजन के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F14: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

नया फोन खरीदने से पहले सभी का ध्यान फोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर रहता है। इसी को देखते हुए सैमसंग ने इस प्राइस रेंज में गैलेक्सी एफ14 को धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। यानी हम कहत सकते हैं कि आपको इस फोन में स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कोई शिकायत नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः 

कंपनी ने फोन में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही डिसप्ले के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन Exynos 1330 SoC चिपसेट से लैस है।

गैलेक्सी एफ14 बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 पर आधारित वन यूआई कोर 5.1 पर काम करता है। साथ ही कंपनी इस फोन को दो बड़े अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट की वादा करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर सैमसंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.2, वाईफाई, जीपीएस, एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः 

फोटोग्राफी के लिए भी यह स्मार्टफोन बेहद शानदार है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। वहीं, इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सबसे खास बात कंपनी इस फोन को 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी पैक के साथ पेश की है। कुल मिलाकर 15 हजार रुपये के रेंज यह स्मार्टफोन लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now