Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Airtel के इन दो नए प्लान में बंपर डेटा समेत कई बेनिफिट्स शामिल, कीमत बस इतने रुपये

Airtel New Prepaid Recharge Plans

Airtel New Prepaid Recharge Plans: भारती एयरटेल ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में 2 नए प्लान जोड़े हैं। कंपनी ने प्री-पेड यूजर्स के लिए 2 नए प्लान पेश किए हैं जिनमें उन्हें हाई स्पीड डेटा और कई अन्य फायदे मिलते हैं। रिचार्ज प्लान में आपको इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा और भी कई बेनिफिट्स कंपनी की तरफ से दिए जाते हैं। भारती एयरटेल ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार हर संभव प्रयास कर रही है। कंपनी ने पिछले साल 5जी नेटवर्क भी उतारा था जो अब देश के 50 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है।

एयरटेल का 509 रुपये वाला प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस मिलेंगे। और 60GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा कंपनी हैलो ट्यून, विंक म्यूजिक, अपोलो 24/7 सर्कल और फास्टैग पर भी कैशबैक ऑफर कर रही है।

एयरटेल ने 489 रुपये और 509 रुपये के दो प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी के 489 रुपये के प्री-पेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस, 50 जीबी डेटा 30 दिनों की वैधता के साथ मिलता है। इसके अलावा आपको Wynk Music, Free Hello Tune, Apollo 24/7 Circle और Fast Tag recharge पर भी कैशबैक मिलता है।

भारती एयरटेल का 5जी नेटवर्क 19 राज्यों के अलग-अलग शहरों में उपलब्ध हो गया है। 5G नेटवर्क में आपको 4G की तुलना में 30-40% बेहतर इंटरनेट स्पीड और बेहतर कॉलिंग अनुभव मिलता है। अगर आप 5G मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जानिए कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं।

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के सेटिंग ऑप्शन में जाएं और यहां वाईफाई एंड नेटवर्क पर क्लिक करें। यहां आपको ‘SIM and Network’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें और ‘Preferred Network’ पर टैप करें। अगर आपके एरिया में 5G नेटवर्क है तो आपको यहां 5G का ऑप्शन दिखाई देगा। आप चाहें तो Airtel ऐप से भी पता कर सकते हैं कि आपके एरिया में 5G नेटवर्क है या नहीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now