Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अपने फोन में करें ये सेटिंग्स, पुराना फोन भी तेज भागेगा

Smartphone Tips In Hindi

Smartphone Tips: कई बार ऐसा होता है कि बिल्कुल नया स्मार्टफोन भी बार-बार हैंग होने लगता है। एकदम से बहुत स्लो हो जाता है या उस पर इंटरनेट स्लो चलने लगता है। यह सब वास्तव में सेटिंग्स का खेल होता है। यदि हम फोन की सेटिंग्स पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इस आर्टिकल में आप कुछ ऐसी ही स्मार्टफोन टिप्स के बारे में जानेंगे जो आपके स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बना देगी।

स्मार्टफोन कोई भी हो, उसमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। यदि इन बातों का ध्यान रखा जाए तो पुराने से पुराना फोन भी नए iPhone जैसे परफॉर्मेंस दे सकता है। जानिए ऐसी ही कुछ के बारे में

इन Smartphone Tips से अपने फोन को बना सकते हैं सुपरफास्ट

फोन की स्टोरेज क्लीयर करें

आजकल फोन में 12GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज आने लग गई है। फिर भी बहुत से लोग अपने फोन में ढेर सारे ऐप्स, ऑडियो, वीडियो और दूसरी फाईल्स भर लेते हैं। इस कारण फोन स्लो हो जाता है। iPhone में स्पीड इसीलिए अच्छी आती है कि उसमें सारा डेटा ऑनलाइन स्टोर किया जा सकता है ताकि फोन बिल्कुल खाली रहें। यदि आपके फोन में भी इस तरह का डेटा है तो उसे मेमोरी कार्ड पर स्टोर कर लें या फिर ऑनलाइन सेव करें और फोन की स्टोरेज को खाली करें। इससे भी स्पीड बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें:

हमेशा फोन और सभी ऐप्स को अपडेट रखें

इन दिनों हैकर्स नित नए तरीके से स्मार्टफोन हैक कर रहे हैं। उन्हें हैकिंग से रोकने के लिए मोबाइल निर्माता कंपनियां भी लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट्स जारी करती रहती हैं। आप भी अपने फोन में इन अपडेट्स को इंस्टॉल करते रहें। इसके दो फायदे होंगे, पहला आपका फोन आसानी से हैक नहीं हो सकेगा और दूसरा इसकी स्पीड भी तेज हो जाएगी।

फालतू के सभी ऐप्स हटा दें

हम कई बार ढेर सारे ऐप्स अपने फोन में इंस्टॉल कर लेते हैं। ये ऐप्स भी फोन की स्पीड स्लो कर देते हैं और उसे हैंग करने लगते हैं। अगर आपके फोन भी इस तरह के ऐप्स हैं जिन्हें आप बहुत कम काम लेते हैं या फिर काम ही नहीं आते तो उन ऐप्स को हटा दें। फोन की स्पीड ऑटोमेटिकली फास्ट हो जाएगी।

कम रैम और स्टोरेज वाले फोन पर इंस्टॉल करें ये ऐप्स

यदि आपके लेकिन आपको ऐप्स इंस्टॉल करना है तो ऐप का लाइट वर्जन इंस्टॉल करें। लाइट वर्जन ओरिजनल ऐप निर्माता कंपनी ही जारी करती है। इसमें इंटरनेट कम खर्च होता है और ये जगह भी कम लेते हैं। इन्हें पुराने फोन पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। उदाहरण के लिए फेसबुक का ओरिजनल ऐप लगभग 69 MB की फाइल है जबकि फेसबुक लाइट सिर्फ 1.9MB की फाइल है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह लाइट वर्जन इंस्टॉल करना आपके फोन की स्पीड फास्ट कर देता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now