Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बाजार में बवाल मचाने आया Tecno Spark 10 5G फोन, मिलेगा 8GB रैम

Tecno Spark 10 5G Launch In India

Tecno Spark 10 5G launch In India: स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने पिछले साल अपनी टेक्नो स्पार्क  10 सीरीज के तहत स्पार्क 10 प्रो मॉडल को पेश किया था। अब कंपनी ने चुपके से इस सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम टेक्नो स्पार्क 10 5G है। कंपनी ने इस फोन को 15,000 रुपये के प्राइस रेंज के साथ उतारा है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…

ऐसे हैं Tecno Spark 10 5G के स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो स्पार्क 10 5G में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल मेमोरी और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और एक AI लेंस शामिल है। जबकि, फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में मिलने वाले डिस्प्ले का साइज 6.6 इंच का है, जो एचडी रिजॉल्यूशन और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 480 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।

ये भी पढ़ेंः 

हैंडसेट Android 13 ओएस पर आधारित HiOS 12.6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें USB-C पोर्ट, NFC, डुअल 5G और एक 3.5 मिमी जैक सपोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Tecno Spark 10 5G Pro: कीमत और उपलब्धता

टेक्नो स्पार्क 10 प्रो की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। इसे मेटा ब्लैक, मेटा व्हाइट और मेटा ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन बिक्री के लिए 7 अप्रैल से देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now