Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत का भी होगा ChatGPT, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान, बोले- ‘बस कुछ हफ्ते इंतजार करिए’

Ashwini Vaishnav 3

ChatGPT: अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ChatGPT ने पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। कई देश अब इसे बनाने के प्रयास में जुटे हैं। इस बीच देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिए कि जल्द भारत में भी ChatGPT होगा, जो पूरी तरह से मेक इन इंडिया होगा।

जल्द बड़ी घोषणा की जाएगी

रेल मंत्री के साथ अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री भी हैं। सोमवार को वैष्णव इंडिया ग्लोबल फोरम के कार्यक्रम में थे। तभी उनसे सवाल किया गया कि क्या आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस उपकरण ChatGPT जैसा विकल्प भारत में बन सकता है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बस कुछ हफ्ते का इंतजार करिए। एक बड़ी घोषणा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Motorola Edge S स्मार्टफोन मोटोरोला एज एस की ख़ासियतें"

हालांकि इससे अधिक जानकारी देने से उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी संसद सत्र चल रहा है, इसलिए अभी कुछ नहीं बोल सकता।

इस कंपनी ने तैयार किया है ChatGPT

दरअसल, सैन फ्रांसिस्को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने ChatGPT को बनाया है। पिछले कुछ हफ्तों में यह बेहद लोकप्रिय हो गया है। इसके जरिए यूजर्स के सवाल का जवाब, भाषण, गाने के बोल, आर्टिकल, निबंध लेखन यहां तक कि रिसर्च पेपर का ड्रॉफ्ट बनाने का काम कराया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  OnePlus Pad Pre-Order के लिए अप्रैल में होगा उपलब्ध! जानें कीमत और...

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now