Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बोट ने भारत में लॉन्च किया धांसू Smart Watch

BoAt Wave Armor Smart Watch

boAt Wave Armor Smart Watch: घरेलू टेक कंपनी बोट ने भारत में अपनी एक नई स्मार्टवॉच boAt Wave Armour को लॉन्च किया है। यह एक मिलिट्री-ग्रेड स्मार्टवॉच है, जो मजबूत डिजाइन और हेल्थ और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स से लैस है। स्मार्टवॉच में 1.83″ एचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह 2 दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

boAt Wave Armor Smart Watch: कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने अपनी इस नई स्मार्टवॉच को 1,899 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। यह बिक्री के लिए boAt-lifestyle.com और शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon.in पर उपलब्ध है। स्मार्टवॉच दो- एक्टिव ब्लैक और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें:  Samsung Galaxy A Series के दो नए 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, खरीद पर मिलेगा 3000 रुपये का कैशबैक!

boAt Wave Armor Smart Watch: फीचर्स

बोट की इस नई स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत यह बहुत ही मजबूत और टिकाऊ है। इसमें 240×284 रिजॉल्यूशन के साथ 1.83″ एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका हाई ब्राइटनेस लेवल 550 निट्स है। यानी कड़ी धूप में भी यूजर्स को कोई प्रॉब्लम नहीं आने वाली है। साथ ही इस घड़ी में एक स्प्लिट-स्क्रीन विजेट भी है, जिसके माध्यम से यूजर्स एक साथ कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Google Pixel 10 Series का तहलका! Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की धमाकेदार एंट्री, फीचर्स उड़ा देंगे होश!

घड़ी IP67-रेटेड है, जिसका अर्थ है कि धूल और पानी से इसे कोई नुकसान नहीं होता। इसमें हेल्थ फीचर्स भी मौजूद हैं। जिससे यह हर्ट रेट, SPO2 और स्लीप स्टेज को ट्रैक करती है। स्पोर्ट्स से जुड़े युवाओं के लिए भी यह वॉच बेहद ही खास हो सकता है। क्योंकि इसमें 20 से अधिक स्पोर्ट मोड मिलते हैं।

ये भी पढ़ेंः 

कनेक्टिविटी के लिहाज से बोट के इस धांसू स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ वर्जन 5.2 और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसी सुविधाएं दी गई है। साथ ही कंपनी ने इसमें एक बिल्ट-इन माइक और स्पीकर देती है, जिससे यूजर्स चलते-फिरते भी आसानी से कहीं भी कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत में रंग बदलने वाले एक और नए स्मार्टफोन की एंट्री, जानें...

7 दिन चलेगी बैटरी

स्मार्टवॉच में मिलने वाली बैटरी भी दमदार है। बैटरी को लेकर कंपनी दावा करती है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 7 दिन तक और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 दिन तक चलती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को बार-बार चार्ज करने की भी चिंता नहीं होगी।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now