Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चीन में 28 मार्च को लॉन्च होगा ऑनर प्ले 7टी

Honor Play 7T Launch

Honor Play 7T Launch: बड़ी टेक कंपनियों में शुमार Honor चीन में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Honor Play 7T को पेश करने की तैयारी में है। लेकिन, लॉन्च से पहले कंपनी ने इस अपकमिंग फोन का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है।

कंपनी द्वारा जारी किए गए पोस्टर के मुताबिक हॉनर प्ले 7टी में टियरड्रॉप नॉच स्क्रीन मिलेगी, जो कि एक एलसीडी पैनल लगता है। डिवाइस के निचले किनारे पर एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल मिलेगा। साथ ही संभावना है कि डिवाइस के किनारे पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

और पढ़िए – 

Honor Play 7T Launch: स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर के मुताबिक, Play 7T में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो पुराने मॉडल की तरह एचडी + रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट कर सकता है। डिवाइस 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में दस्तक देने वाला है। दोनों मॉडल 8 जीबी रैम से लैस होंगे। साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी। यह टॉप पर मैजिक ओएस 7.1 के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करेगा।

ये भी पढ़ेंः 

कहा जा रहा है कि ऑनर Play 7T पहले से मौजूद Honor Play 40 Plus स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट होगा, जिसे पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। पिछले साल कंपनी ने अप्रैल में ऑनर Play 6T के साथ Honor Play 6T Pro मॉडल को पेश किया था। हालांकि, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि Honor Play 7T के प्रो मॉडल को पेश किया जाएगा।

और पढ़िए –
Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now