Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

iQOO Z7 बना इस साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन

IQOO Z7 5G 3

iQOO Z7: स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में आइकू Z7 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के कुछ दिनों बाद इस फोन की बिक्री शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर शुरू हुई थी। सेल शुरू होते ही ग्राहकों ने इस फोन की खूब खरीदारी की। फोन की बिक्री इतनी हुई कि यह अमेजन पर इस साल भारत में लॉन्च के दिन सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया।

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने खुलासा किया है कि iQOO Z7 स्मार्टफोन इस साल भारत में लॉन्च किए गए सभी मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की तुलना में अमेजन पर भारतीय बाजार में लॉन्च के दिन सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है।

iQOO Z7 5G की कीमत?

कीमत पर नजर डालें तो कंपनी ने आइकू Z7 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 18,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह दो कलर ऑप्शन- पैसिफिक नाइट और नॉर्वे ब्लू में उपलब्ध है।

iQOO Z7 के साथ ही चीन में iQOO Z7x को भी लॉन्च किया गया है, जिसकी सेल आज से शुरू है। IQOO Z7x की कीमत 1,299 युआन (~$189) से शुरू होती है, जबकि Z7 के स्टैनडर्ड वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन (~$233) से शुरू होती है। बताते चलें कि,  Z7 का भारतीय वेरिएंट चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट से अलग है।

ये भी पढ़ेंः 

ऐसे हैं iQOO Z7 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आइकू Z7 में 6.38 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल HD + स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। चीन मॉडल स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर से लैस है। दूसरी ओर, भारतीय मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 SoC द्वारा संचालित है। फोन 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

ये भी पढ़ेंः 

फोटोग्राफी के लिए आइकू के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का स्नैपर है। हैंडसेट में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now