Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मात्र 649 रुपये में मिल रहा Samsung Galaxy M13 स्मार्टफोन!

Image 5 5 1

Samsung Galaxy M13 Discount Offer: सस्ते में एक नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए Galaxy M13 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आने वाला सैमसंग के इस धाकड़ स्मार्टफोन पर भारी-भरकम छूट मिल रही है। छूट के बाद आप इस फोन को 1,000 रुपये से भी कम में अपना बना सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा है न, लेकिन यह सच है। चलिए बताते हैं कि कैसे यह 8जीबी रैम वाला धांसू फोन आपको 1,000 से भी कम में मिल सकता है।

14 हजार रुपये से ज्यादा की छूट

दरअसल, शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर सैमसंग M-सीरीज का यह दमदार स्मार्टफोन 27 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 10,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि, कंपनी ने इस फोन को भारत में 14,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। ध्यान दें कि हम यहां जिस कीमत की बात कर रहे हैं, वह इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और भी कम किया जा सकता है।

एक्सचेंज ऑफर तहत के इस स्मार्टफोन पर 10,350 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी आप अपने पुराने फोन को चेंज करके भारी छूट पा सकते हैं। हालांकि, आपको ध्यान देना होगा कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ेंः 

लेकिन मान लीजिए एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, आपको यह स्मार्टफोन मात्र 649 रुपये (10,999-10,350) में मिल सकता है। यानी एमआरपी से पूरे 14,350 रुपये का डिस्काउंट।

Samsung Galaxy M13 के स्पेसिफिकेशन्स

अब, इसके स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 50MP प्राइमरी लेंस के साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक ऑप्शन के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी पैक से लैस है। यह 15W चार्जिंग सपोर्ट सपोर्ट के साथ आता है।

ये भी पढ़ेंः 

हैंडसेट 4GB इंस्टॉल रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसके स्टोरेज को भी डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की साइज 6.6 इंच है। यह डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिवाइस Android 12 पर आधारित One UI Core 4 पर काम करता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now