Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

OPPO A5 Pro: भारत में इस दिन लॉन्च होगा ओप्पो का नया धांसू फोन, जानें स्पेसिफिकेशन, फीचर्स..!

Published on: 23 April 2025
OPPO A5 Pro: भारत में इस दिन लॉन्च होगा ओप्पो का नया फोन, जानें स्पेसिफिकेशन, फीचर्स..!

OPPO A5 Pro 5G: अगर आप एक नया और टिकाऊ 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ओप्पो का नया फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। OPPO A5 Pro 5G भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में मजबूती और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।

क्या खास है OPPO A5 Pro 5G में?

  • मजबूत बॉडी: इस फोन को ‘360° आर्मर बॉडी’ नाम की टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, जो गिरने या झटके लगने पर भी इसे बचाता है। साथ ही इसमें IP69 रेटिंग है, यानी यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा।
  • शानदार डिस्प्ले: इसमें 6.67 इंच की HD+ LCD स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है, जिससे स्क्रैच और टूटने का खतरा कम हो जाता है।
  • पावरफुल प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद तरीके से हो सकेगी।
  • बड़ी बैटरी: 5800mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W SUPERVOOC™ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा।
  • कमाल के कैमरे: पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम लेंस मिलेगा। सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • बेहतर नेटवर्क: कंपनी का दावा है कि इसमें ‘200% नेटवर्क बूस्ट’ टेक्नोलॉजी है, जिससे सिग्नल कमजोर होने पर भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

कितनी हो सकती है कीमत? (OPPO A5 Pro 5G Price)

रिपोर्ट्स की मानें तो OPPO A5 Pro 5G की शुरुआती कीमत भारत में ₹17,999 रखी जा सकती है, जिससे यह फोन 20,000 रुपये से कम में एक दमदार ऑप्शन बन जाता है। अगर आप एक मजबूत, तेज़ और लंबे समय तक चलने वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो OPPO A5 Pro 5G पर नज़र रख सकते हैं। इसकी बिक्री 24 अप्रैल से शुरू होगी।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now