Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Redmi ने बाजार में मचाया तहलका! लॉन्च किया धांसू फीचर्स वाला Laptop

Redmi Book 15E Laptop

Redmi Laptop: रेडमी ने चीन में अपने सभी नए Redmi book 15E Enterprise Edition लैपटॉप की घोषणा की है। कंपनी ने इस लैपटॉप को धांसू फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले के साथ Intel Core i7 H35 मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…

Redmi book 15E Enterprise Edition laptop के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

कंपनी ने इस लैपटॉप में डीसी डिमिंग के सपोर्ट के साथ 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले को लेकर ब्रांड ने दावा किया है कि डिवाइस में इस्तेमाल किया गया डिस्प्ले फ्लिकर नहीं करता है। यह एक Intel Core i7 H35 मोबाइल प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसमें 12MB cache और 5.0 GHz तक की अधिकतम फ्रीक्वेंसी है। डिवाइस 16GB तक DDR4 हाई-स्पीड रैम और 512GB M.2 SSD स्टोरेज के साथ आता है। रेडमी का यह लैपटॉप आपके सभी बिजनेस जरूरतों को पूरा करेगा।

लैपटॉप बिल्ट-इन फुल-साइज टचपैड और कीबोर्ड के साथ आता है। कीबोर्ड एक अच्छा अनुभव प्रदान करता है। डिवाइस बॉक्स के ठीक बाहर विंडोज 11 पर बूट होगा। इसके अतिरिक्त, यूजर्स लैपटॉप के साथ Microsoft Office की लाइफ टाइम सबस्क्रिप्शन खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 

कंपनी ने इस लैपटॉप में अपना जिओएआई वॉयस असिस्टेंट भी जोड़ा है, जो कई काम कर सकता है, जैसे डिवाइस के बीच फाइल ट्रांसफर करना, वॉल्यूम एडजस्ट करना, ईमेल चेक करना आदि। सबसे खास बात ब्रांड इस डिवाइस के साथ 3 साल तक की वारंटी सपोर्ट भी ऑफर कर रही है।

हालांकि, रेडमी ने अपने इस धांसू लैपटॉप की कीमत की खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि इस कीमत की जानकारी कंपनी द्वारा जल्द साझा की जा सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now