Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Reliance Jio दे रहा 300 रुपये से कम के रिचार्ज में कई बेनिफिट्स…

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर करता है, जिनकी कीमत अलग होने के साथ बेनिफिट्स भी अलग होते हैं। 1 दिन की वैधता से लेकर 365 दिन यानी एक साल तक की वैधता के साथ प्लान आते हैं। इनमें से कई प्लान ऐसे भी होते हैं जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

अगर आप जियो का बेस्ट प्लान सर्च कर रहे हैं जिसकी कीमत 300 रुपये से कम हो तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, आज हम आपके लिए 300 रुपये से कम कीमत (Reliance Jio Plan under 300) में आने वाला एक प्लान लेकर आए है जो कीमत के सामने अधिक बेनिफिट्स के साथ है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

जियो का 300 रुपये से कम का प्लान (Jio Recharge Plans Under 300)

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 300 रुपये से कम में 299 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक की है जो कई सारे बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें 59 GB का हाई स्पीड इंटरनेट बेनिफिट्स भी शामिल है।

299 रुपये में मिलेंगे ये बेनिफिट्स (Jio Rs 299 Plans Benefits)

वैसे तो अब ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की वैधता 30 दिनों की कर दी है। हालांकि, जियो के पास 299 रुपये का प्लान है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। ये प्लान 1 महीने की वैधता के लिए ही जाना जाता है।

इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। इस प्लान के तहत आप हर दिन 2 जीबी डेटा यूज कर सकते हैं। खत्म होने पर भी कम स्पीड के साथ इंटरनेट यूज कर सकेंगे। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में जियो के एप्स का फ्री सबस्क्रिप्शन मिलता है। ऐसे में आपको जियो के ऐप्स यूज करने के लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now