Samsung Galaxy Unpacked 2026 Live Updates: तकनीकी दुनिया का सबसे बड़ा महाकुंभ ‘सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026’ आज शुरू हो गया है। सैमसंग ने अपनी बहुप्रतीक्षित Galaxy S26 सीरीज से पर्दा उठा दिया है, जिसमें तीन धाकड़ स्मार्टफोन जिसमे Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra शामिल हैं। इस साल का सबसे बड़ा आकर्षण “Galaxy AI” का नया अवतार और पावरफुल “Snapdragon 8 Elite Gen 5” प्रोसेसर है।
डिज़ाइन और डिस्प्ले: पहले से ज़्यादा प्रीमियम
सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल S26 Ultra में इस बार 6.9 इंच का बड़ा डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसके कोनों को थोड़ा और कर्व्ड (गोल) किया है ताकि इसे पकड़ना आसान हो। साथ ही, नई “Zero-Peeking Privacy” डिस्प्ले तकनीक पेश की गई है, जो सार्वजनिक जगहों पर आपकी स्क्रीन को दूसरों की नजरों से सुरक्षित रखेगी।
कैमरा: फोटोग्राफी का नया बादशाह
सैमसंग ने कैमरा डिपार्टमेंट में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। S26 Ultra में 200MP का मुख्य कैमरा है, जो अब नए AI इमेजिंग एल्गोरिदम के साथ आता है। इसके जरिए आप रात के अंधेरे में भी ऐसी तस्वीरें ले सकते हैं जो किसी पेशेवर DSLR को टक्कर दे सकें। वहीं, 50MP का पेरिस्कोप लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है, जो दूर की वस्तुओं को बिल्कुल साफ दिखाता है।
परफॉरमेंस और बैटरी
पूरी सीरीज अब तक के सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट (भारत में कुछ मॉडल्स में Exynos 2600 भी संभव) पर चलती है। यह न सिर्फ गेमिंग के लिए बेहतरीन है बल्कि फोन की बैटरी लाइफ को भी 20% तक बढ़ाता है। S26 Ultra में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 60W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
भारत में क्या होगी कीमत?
भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,59,999 के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि Galaxy S26 की शुरुआत ₹79,999 से हो सकती है। सैमसंग ने प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और एक्सेसरीज पर भारी छूट का भी ऐलान किया है।
इस इवेंट में स्मार्टफोन के साथ-साथ नए Galaxy Buds 4 भी लॉन्च किए गए हैं, जो बेहतर नॉइज़ कैंसलेशन और फिटिंग के साथ आते हैं।


















