Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Snapdragon प्रोसेसर के साथ Redmi Note 12 Turbo लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Note 12 Turbo 1

Redmi Note 12 Turbo: लंबे समय से सुर्खियों में रहने वाला स्मार्टफोन रेडमी नोट 12 टर्बो को आखिरकार आज लॉन्च कर दिया गया। रेडमी ने अपने इस फोन फोन को फिलहाल चीन के बाजारों में उतारा है। यह स्नैपड्रैगन प्रोसेसर द्वारा संचालित होने वाला पहला स्मार्टफोन है। चलिए रेडमी के इस नए फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Redmi Note 12 Turbo: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

रेडमी के इस नए स्मार्टफोन में 12-बिट फ्लेक्सिबल OLED पैनल के साथ 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें:  Vivo T2x 5G की 21 अप्रैल से बिक्री शरू, जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स समेत सभी जानकारी

स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन 16GB LPDDR5x तक रैम और 1TB UFS 3.1 तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक से लैस है और यह बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ेंः 

डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स MIUI 14 आधारित Android 13 पर काम करता है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर रेडमी के इस फोन में डुअल 5G, WiFi-6, NFC, ब्लूटूथ, NFC, IR ब्लास्टर और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक सपोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Google Pixel 6a हुआ सस्ता, 10 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका!

कैमरे की बात करें तो कंपनी इस फोन में फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरा सेटअप ऑफर करती है। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो यूनिट शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का स्नैपर है।

ये भी पढ़ेंः 

Redmi Note 12 Turbo: सभी वेरिएंट की कीमत

  • 8GB + 256GB वेरिएंट- RMB 1,999 (~ $ 290)
  • 12GB + 256GB- RMB 2,099 (~$305)
  • 12GB + 512GB- RMB 2,299 (~$334)
  • 16GB + 1TB- RMB 2,599 (~$377)
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now