Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Twitter पर होगा आज से बदलाव! इन यूजर्स की नहीं होगी खैर, जानिए

Twitter New Rules

Twitter New Rules: ट्विटर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे लाखों-करोड़ों की संख्या में दुनियाभर के लोग जुड़े हुए हैं। अपनी कोई बात रखनी हो या दुनिया की खबरों से खुद को अपडेट रखना हो, ज्यादातर लोग ट्विटर का सहारा लेते हैं। ये एक ऐसे प्लेटफॉर्म बन गया है जिस पर ट्रोलिंग और अभद्र भाषा में कमेंट की समस्याएं भी बढ़ती नजर आ रही हैं और ऐसे में अन्य यूजर्स को समस्या होती है।

आपने भी देखा होगा कि ट्विटर पर कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो तरह-तरह के कमेंट करते हैं, साथ में बुरा-भला भी लिखते हैं लेकिन अब इस पर रोक लगाने के लिए ट्विटर एक कदम आगे बढ़ गया है। दरअसल, प्लेटफॉर्म पर 1 फरवरी, 2023 से नया नियम (Twitter New Rules) लागू हो रहा है। इसके तहत पीड़ित यूजर उन अकाउंट्स पर बड़ी कार्रवाई करवा सकता हैं, जो गलत शब्दों का यूज कर उन्हें बुरा-भला बोलते हैं।

करवा सकेंगे अकाउंट्स को सस्पेंड

मिली जानकारी से ये पता चला है कि यूजर्स ऐसे अकाउंट्स को सस्पेंड करवा सकते हैं जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर ट्विटर को सामने वाला यूजर गलत लगता है तो वो कार्रवाई करते हुए अकाउंट को सस्पेंड कर सकता है। हालांकि, इससे पहले ट्विटर रिव्यू जरूर करेगा।

रिव्यू या सस्पेंड के बाद खुलवा सकते हैं अकाउंट

ऐसे यूजर्स जिनके ट्विटर अकाउंट को कंपनी सस्पेंड कर देगी या रिव्यू करेगी तो वो अपने अकाउंट को ओपव करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें ट्विटर रिक्वेस्ट करनी होगी। इसके बाद ट्विटर की ओर से दूसरा कदम उठा जा सकता है। इससे अब ये तो साफ है कि ट्विटर पर यूजर्स की मनमानी पर रोक लग सकेगी और उन्हें सबक सिखाने के लिए कंपनी तैयार है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर पर कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें लोगों को गालियां दी जाती हैं। इतना ही नहीं, उनसे अभद्र भाषा में कमेंट या पोस्ट भी की जाती है और फिर उन्हें ट्रोल किया जाता है। हालांकि, अब ट्विटर के नए नियम से इस पर रोक लगाया जा सकेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now