Prajasatta Side Scroll Menu

Vivo T4x 5G: दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस.!

Vivo T4x 5G: दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस.!

Vivo T4x 5G: भारत में, जब बात बेहतरीन कैमरा वाले स्मार्टफोन की आती है, तो वीवो का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वीवो ने अपनी टी-सीरीज़ में एक और शानदार फ़ोन, वीवो T4x 5G, लॉन्च किया है। यह नया फ़ोन 8 जीबी रैम और 50 मेगापिक्सल के दमदार कैमरे के साथ आया है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।आईये इस फोन के बारे में सब कुछ जानते है।

Vivo T4x 5G Display

बात करे इस Vivo T4x 5G की डिस्प्ले की तो यह सबसे आकर्षक आपको देखने को मिलेगा इसका 6.72 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। यह बड़ा डिस्प्ले वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया ब्राउज़ करने के लिए एकदम सही है। इसकी डिस्प्ले रिफ्रेश की बात करे तो यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो स्क्रॉलिंग और एनिमेशन को बेहद शानदार बनाता है। चाहे आप गेमिंग कर रहे हों या सिर्फ अपने सोशल मीडिया फीड को स्क्रॉल कर रहे हों, आपको एक शानदार अनुभव मिलेगा।

Vivo T4x 5G Camera

आजकल स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा एक सबसे बड़ा मुदा बन गया है। खासकर सेल्फी और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक अच्छा कैमरा सेटअप होना जरूरी है। Vivo T4x 5G इसी बात को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।इस फोन में सेल्फी और फोटोग्राफी के लिए एक शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन फोटो लेने में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें:  गेमर्स का एक्सपीरियंस बढ़ाने आया धांसू गेमिंग लैपटॉप...

वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो अच्छी क्वालिटी की सेल्फी लेता है।इस फ़ोन का डिज़ाइन भी बहुत ही प्रीमियम और बेहतरीन है। इसकी स्लिम बेज़ेल्स और कर्व्ड एजेस फोन को एक आकर्षक और शानदार लुक देते हैं। फोन का पिछला हिस्सा भी बहुत ही स्टाइलिश है, जो इसे एक प्रीमियम आपको फील देता है।

इसे भी पढ़ें:  Vivo T2 5G Series की भारत में दमदार एंट्री! 18 अप्रैल से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

Vivo T4x 5G Battery

Vivo T4x 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आपको पूरे दिन बिना किसी चिंता के फोन का इस्तेमाल करने की आजादी देती है। चाहे आप वीडियो देखें, गेम खेलें या फिर इंटरनेट सर्फिंग करें, यह बैटरी आपका साथ कभी नहीं छोड़ेगी।इतना ही नहीं, इस फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यानी कि अगर आपकी बैटरी खत्म भी हो जाती है, तो आप इसे कुछ ही समय में फिर से चार्ज कर सकते हैं और अपने काम पर वापस लौट सकते हैं।

Vivo T4x 5G Storage

इस Vivo T4x 5G फ़ोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए आपको बहुत ही बेहतरीन फील देती है। यह फ़ोन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो न केवल देखने में अच्छा हो, बल्कि जिसमें एक बेहतरीन परफॉर्मेंस भी हो।

इसे भी पढ़ें:  Microsoft का बड़ा फैसला! Apple वॉच के लिए ऑथेंटिकेटर ऐप को कर रहा है बंद

Vivo T4x 5G Price

Vivo T4x 5G की कीमत इसके विभिन्न स्टोरेज और रैम विकल्पों के अनुसार अलग-अलग है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। अगर आप ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, तो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 16,999 रुपये में उपलब्ध है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now