साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

WhatsApp ने 36 लाख से ज्यादा खातों को किया बैन, जानिए क्या है वजह

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

WhatsApp Accounts banned: भारत में व्हाट्सएप ने दिसंबर में 36.77 लाख खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह सभी खाते फर्जी थे। व्हाट्सएप के प्रवक्ता के अनुसार 36.77 लाख खातों में से 13,89,000 को उपयोगकर्ताओं द्वारा किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। आइए इसके बारे बारे में विस्तार से जानते हैं।

व्हाट्सएप का कहना है कि “1 दिसंबर 2022 और 31 दिसंबर 2022 के बीच 36,77,000 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इनमें 13,89,000 यूजर्स वो हैं जिन्हें यूजर्स द्वारा किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था।”

इसमें व्हाट्सएप की ओर से आगे कहा गया कि दिसंबर में इसे यूजर्स से 1,607 अपीलें मिलीं, जो पिछले महीने में की गई 946 शिकायतों से 70% अधिक थी। इन 1,607 शिकायतों में से 1,459 (91%) ने खातों को ब्लॉक करने की मांग की। दूसरी ओर, नवंबर 2022 में सक्रिय रूप से प्रतिबंधित खातों की संख्या 90,000 थी।

इसे भी पढ़ें:  Lava ने की Edtech platform Doubtnut के साथ साझेदारी, छात्रों को मिलेगा 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन!

और पढ़िए –Smartphone Tips: कहीं आपकी ही गलती ना बन जाए दुश्मन! ना करें ये 3 लापरवाही

मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने अपनी इंडिया मंथली रिपोर्ट में दिसंबर 2022 के आंकड़ों का खुलासा किया। देश के सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत, यहां काम करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है, जिसमें प्राप्त शिकायतों का विवरण और उन पर की गई कार्रवाई का उल्लेख होता है।

व्हाट्सएप के दुनिया भर में 2 बिलियन से अधिक यूजर हैं, भारत इसके सबसे बड़े यूजर आधार में से एक है। फरवरी 2021 में, भारत सरकार ने कहा कि व्हाट्सएप का इस्तेमाल 53 करोड़ से अधिक भारतीयों द्वारा किया जाता है, जिससे यह देश में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सोशल मीडिया सेवा बन जाती है।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now