Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

WhatsApp के नए फीचर्स से Group Admins की पावर होगी दुगनी! जानिए

WhatsApp Group Admins Features: मेटा (Meta) के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए कई अपडेट्स के साथ नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। इस बार कंपनी ने ग्रुप्स के लिए दो नए फीचर्स को जारी किया है, जिससे ग्रुप एडमिन्स की पावर दुगनी हो सकती है।

दरअसल, व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन्स के लिए दो नए अपडेट जारी किए गए हैं जिससे वो ग्रुप्स को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। आगामी में सप्ताहों में इन नए फीचर्स को ग्लोबली शुरू किया जाएगा जो कम्युनिटी लॉन्च करने के कुछ ही माह बाद आए हैं।

और पढ़िए – 

कौन से हैं वो दो नए फीचर्स

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन्स के लिए जारी किए जाने वाले अपडेट में एडमिन किसी भी बाहर के पार्टिसिपेंट्स को ग्रुप में आने की अनुमति देने के अलावा उन्हें रिजेक्ट भी कर सकेंगे। इसके अलावा जो दूसरा फीचर जारी होगा उसमें एडमिन्स देख सकेंगे कि कौन-सा पार्टिसिरेंट कॉमन है।

कब तक जारी होंगे ये नए फीचर्स

ग्रुप में कौन शामिल हो सकता है और कौन-से ग्रुप में कौन कॉमन है? इन दोनों फीचर्स की फिलहाल बीटा टेस्टिंग जारी है। WABetainfo की मानें तो जल्द ही इन फीचर्स को iOS और Android पर रोलआउट कर दिया जाएगा।

और पढ़िए –  

WhatsApp Text Detection Feature

आपको जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में एक नया अपडेट किया था। इस अपडेट के तहत iOS यूजर्स को टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर पेश किया गया है। इसके जरिए आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप पर शेयर की गई तस्वीर से टेक्स्ट को कॉपी करने में सक्षम होंगे।

अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आईओएस यूजर को ऐसी फोटो ओपन करनी होगी जिसमें टेक्स्ट होगा। इसे सिलेक्ट करने पर आपको नया बटन शो होगा, जो यूजर्स को तस्वीर से टेक्स्ट कॉपी करने की अनुमति देगा।

और पढ़िए –
Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now