Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

WhatsApp पर डेट के हिसाब से कैसे सर्च करें मैसेज? यहां जानें तरीका

WhatsApp Message Search By Date

WhatsApp Message Search by Date Feature: दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर कई तरह के फीचर्स और अपडेट्स जारी होते रहते हैं। प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ दिनों से मैसेज को चैट पर आसानी से सर्च करने के फीचर की बात चल रही थी। वहीं, अब इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है।

जी हां, अब आईओएस यूजर्स के लिए व्हाट्सएप पर सर्च मैसेज बाय डेट अपडेट जारी कर दिया गया है। इसके तहत आईफोन यूजर्स किसी भी मैसेज को खोज सकते हैं, सर्त है कि वो मैसेज डिलीट ना किया गया हो। आईफोन पर व्हाट्सएप यूजर्स चैट के अंदर मैसेज सर्च कर सकते हैं। आइए डेट के जरिए चैट में मैसेज सर्च कैसे करें? इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानते हैं।

और पढ़िए –

WhatsApp Message Search by Date

  1. WhatsApp अपडेट करने के बाद ऐप को ओपन करें।
  2. वो चैट खोलें, जिसमें आप डेट के अनुसार संदेश खोजना चाहते हैं।
  3. टॉप पर मौजूद व्यक्ति के नाम पर टैप करें।
  4. सर्च पर टैप करें, जो पे बटन के बगल में स्थित है।
  5. अब, आप या तो सीधे कीवर्ड टाइप करके खोज सकते हैं, या आप पुराने संदेशों को दिनांक, माह और वर्ष के अनुसार खोज सकते हैं। बाद वाला करने के लिए, अपने कीबोर्ड के ठीक ऊपर कैलेंडर बटन पर टैप करें।
  6.  डेट, माह और वर्ष का चयन करें।
  7. अंत में, जंप टू डेट पर टैप करें।

इस तरह से आप चैट में मैसेज को डेट के जरिए सर्च कर सकेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताया गया प्रोसेस आईफोन यूजर्स के लिए है। सुनिश्चित करें कि आपके iPhone पर WhatsApp का संस्करण लेटेस्ट है। आईओएस पर व्हाट्सएप का लेटेस्ट संस्करण 23.1.75 है। दरअसल, Android यूजर्स के लिए अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही सर्च मैसेज बाय डेट फीचर को एंड्रॉइड पर भी जारी कर दिया जाएगा।

और पढ़िए –

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now