टौणीदेवी अस्पताल में एक करोड़ की लागत से स्थापित किए जा रहे आधुनिक उपकरण : सीएमओ

-केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवा रहे हैं आधुनिक सुविधाएं
हमीरपुर।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि नागरिक अस्पताल टौणी देवी में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि ये अत्याधुनिक उपकरण केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों एवं एक निजी कंपनी के सहयोग से स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अच्छी चिकित्सा सुविधा बुनियादी जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस समय देश स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कई निजी कंपनियां भी आगे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों व सहयोग से टौणी देवी अस्पताल के लिए एक ट्रूनेट मशीन दी गई है। इससे अस्पताल में कोविड टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा अस्पताल में टीबी के रोगियों के टेस्ट भी किए जाएंगे। इसी अस्पताल के लिए एक कार्डिक मॉनीटरिंग मशीन भी दी गई है जो हृदय रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी।

इसके अलावा एक एक्स-रे मशीन भी दी गई है जिसके द्वारा मरीजों का बिस्तर के ऊपर ही एक्स-रे किया जा सकता है। अस्पताल के लिए आईसीयू बेड, ईसीजी और आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्हें जांच एवं उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ऑक्सीजन की पर्याप्त एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से ऑक्सीजन बैंक बनाया गया है। इसके तहत क्षेत्र में चार ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना के साथ-साथ 1100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स और 200 ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इससे 1400 बिस्तरों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन सप्लाई मिल सकेगी।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश...

BSNL Best Recharge: BSNL का नया प्लान, बेहतरीन ऑफर के साथ जाने कीमत

BSNL Best Recharge Plans: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)अब...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की...

More Articles

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result) हमीरपुर ने बहु प्रतीक्षित पोस्ट कोड संख्या 817 का परिणाम जारी किया है। HPPSC Result में...

Hamirpur News : नादौन के लोग क्रांतिकारी, भाजपा के दुष्प्रचार और षड्यंत्रों का एकजुट होकर दें जवाब

हमीरपुर | Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनावों को लेकर सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ब्लॉक...

हमीरपुर की जनता की भावनाओं से खेले जिला के व्यापारी विधायक :- राजीव राणा

हमीरपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के तौर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन व...

Himachal: सीएम सुक्खू बोले -15 करोड़ में बिके बागी विधायक, सरगना ने लिए होंगे अधिक पैसे

हमीरपुर | Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बागी विधायकों पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा...

Prisoner Suicide in Hamirpur: हमीरपुर जेल में विचाराधीन कैदी ने लगाया फंदा, गुस्साए परिजनों ने किया घेराव

हमीरपुर | Prisoner Suicide in Hamirpur: हमीरपुर के दोसडका स्थित कारागार में विचाराधीन एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। विचाराधीन कैदी दीप चंद पुत्र मदन...

चुनाव से पहले फ़ॉर्म भरवाना, फिर कूड़ेदान में फेंकना कांग्रेस की आदत: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर | केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने प्रवास के दूसरे दिन की शुरुआत...

HP Solar Power Plant Scheme: सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं देशराज और दिलेराम के घर, बिल की चिंता नहीं, सरप्लस बिजली लेगा बिजली...

हमीरपुर | 29 फरवरी HP Solar Power Plant Scheme: हिमाचल प्रदेश को अगले दो वर्षों में हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य...

Hamirpur News: HRTC बस की ब्रेक हुई फेल, ड्राइवर ने दीवार के साथ टकराकर बचाई सवारियों की जान

हमीरपुर। Hamirpur News: हिमाचल पथ परिवहन निगम के डिपो बिलासपुर की घुमारवीं से अमृतसर जाने वाली बस गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। अघार...

खेल के माध्यम से युवा करें अपना बौद्धिक विकास :- राजीव राणा

भोरंज विधानसभा के अंतर्गत कंज्याण में कंज्याण प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि असंगठित कामगार एवं...