Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Prisoner Suicide in Hamirpur: हमीरपुर जेल में विचाराधीन कैदी ने लगाया फंदा, गुस्साए परिजनों ने किया घेराव

Published on: 16 March 2024
Prisoner Suicide in Hamirpur

हमीरपुर |
Prisoner Suicide in Hamirpur: हमीरपुर के दोसडका स्थित कारागार में विचाराधीन एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। विचाराधीन कैदी दीप चंद पुत्र मदन लाल बडसर तहसील के पथलयार गांव का रहने वाला था। दीप चंद ने शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त कैदी पोस्को एक्ट के चलते कारागार में विचाराधीन था।

जैसे ही इसकी सूचना परिवार के लोगों को मिली उसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।  शनिवार दोपहर कारागार के बाहर परिजनों ने घेराव किया। हांलाकि पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की लेकिन फिर भी परिजनों ने जमकर गुब्बार निकाला।

बीडीसी सीमा भारद्वाज,ग्राम पंचायत प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि पिछले दो महीने से हमीरपुर में दीप चंद सजा काट रहा है. अचानक रात के समय दीप चंद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि जेल में आत्महत्या के मामले पर सभी हैरान हैं। इस तरह जेल के अंदर आत्महत्या करने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के पहरे में ही जेल में आत्महत्या के मामले की जांच की जानी चाहिए। आत्महत्या की जानकारी के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

घटना को लेकर एसडीएम ने क्या कहा?
इस मामले में एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने बताया कि हमीरपुर कारागार में पॉस्को एक्ट के तहत विचाराधीन कैदी ने रात के समय आत्महत्या की है। उक्त कैदी पिछले दो महीने से जेल में था। शव का पोस्टर्माटम करवाया जा रहा है। फोरेंसिक टीम पहुंचकर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Himachal Political Crisis: हिमाचल में BJP के 9 विधायकों मिला नोटिस, क्या हो जाएंगे अयोग्य…?

Petrol Bomb Attack in Himachal: ज्वाली विधानसभा की भरमाड़ पंचायत में घर को पेट्रोल बम से जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला

Himachal Pradesh Election 2024 Date: हिमाचल में लोकसभा चुनाव और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव एक साथ

BDO office in Patta Mahlog: सीपीएस राम कुमार ने किया पट्टा महलोग में बीडीओ कार्यालय का शुभारम्भ

Solan News: लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराने और मीडिया के माध्यम से अफवाह फ़ैलाने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Prisoner Suicide in Hamirpur |

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur news UpdateHamirpur samacharHimachal Pradesh

Join WhatsApp

Join Now