Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Navaratri Celebration BannerBahra University - Shimla Hills

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

Updated By Tek Raj
Published on: 4 मई 2024
Himachal News

पांवटा साहिब।
Himachal News:
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश को कंगाल कर गई है। सारा खजाना लुटा दिया गया, भाजपा ने चोर दरवाजे खोल रखे थे। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते सब कुछ जानते थे, फिर भी अनजान बने रहे। भाजपा ने आपदा में केवल राजनीति की और हमारी सरकार ने प्रभावित परिवारों को बसाने का काम किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा ने नया डिपार्टमेंट ऑपरेशन लोट्स बनाया है। कांग्रेस के छह भगौडू विधायक ईमान बेचकर चले गए। हमारे पास आज भी बहुमत है, सरकार को गिराने की कोशिश करने वाले जनता की नजरों में गिर चुके हैं। देश के इतिहास में यह पहली बार ही होगा कि आज विधायक भी इस्तीफ़ा दे रहे हैं। स्पीकर ने उनसे पूछा कि क्यों इस्तीफा दिया, तो बस यही जवाब कि इस्तीफा स्वीकार कर लो। स्पीकर ने कहा कि आप लोग कितने गंदे घाट का पानी पीकर आए हो पहले यह तो लगा लें।

सुखविंदर सिंह ने कहा कि बिकाऊ विधायक जब गंगा में नहाने लगे तो गंगा मैया ने कहा तुम बड़े पापी हो, घर क्यों नहीं जा रहे। तुम्हारे पाप मेरे से नहीं धुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की यह बिकने वाली व्यवस्था को जनता ही बदल सकती है, सरकार नहीं। बड़े-बड़े तानाशाहों को क्रांतियों के जरिये जनता ने ही बदला है, इसलिए जनता ही बिकाऊ विधायकों और उन्हें खरीदने वाली भाजपा को सबक सिखाये। मुझे कुर्सी से चिपकने का लालच नहीं है, जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में आए हैं।

भाजपा हिमाचल विरोधी पार्टी है, उसने आपदा में लोगों का साथ नहीं दिया, विशेष राहत पैकेज के लिए सरकार के साथ खड़ी नहीं हुई। छोटे-छोटे बच्चे आपदा में अपनी गुल्लक दे रहे थे तो मैंने अपनी जीवन भर की कमाई 51 लाख रुपये दान कर दी। हेलीकॉप्टर छोड़ दिया, 22 हजार परिवारों को बसाने के लिए 4500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया। हम भाजपा की तरह भावनाओं को खरीदकर राजनीति नहीं करते।

शिमला संसदीय क्षेत्र के आपके सांसद आपदा में कहीं नहीं दिखे। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मिलकर हिमाचल की मदद करने की मांग तक नहीं की, संसद में आवाज तक नहीं उठाई। ऐसे सांसद को बदल लीजिए, विनोद सुल्तानपरी बीटेक हैं, आपदा में लोगों का साथ दिया, इन्हें चुनकर लोकसभा भेजिये। 15 महीने में हमारी सरकार ने जो काम किये हैं, उनके साथ चलिए। 1500 रुपये मासिक पेंशन के अप्रैल व मई के 3000 रुपये भी जून में मिल जाएंगे।

कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी ने कहा कि सासंद सुरेश कश्यप संसद में मौन रहे। दस साल में सिर्फ दो सवाल पूछे। हमारा रिश्ता इस संसदीय क्षेत्र से पिता जी के समय से है, उनके किये काम हर जगह दिखते हैं। सुरेश कश्यप बताएं पच्छाद में राष्ट्रीय राजमार्ग और नालागढ़-बद्दी में ट्रेन कहां है।

इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, डिप्टी स्पीकर विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक किरनेश जंग, पूर्व उम्मीदवार दयाल प्यारी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, कुंजना सिंह, पांवटा साहिब के कांग्रेस शहरी अध्यक्ष रविंदर पाल खुराना इत्यादि मौजूद रहे।

Shimla News: सरकारी स्कूल के टीचर ने  गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित, अश्लील वीडियो दिखाकर की छात्रा से छेड़छाड़

Tata Mini Nano SUV: जबरदस्त माइलेज के साथ कीमत से आपका दिल जीतेंगी टाटा की ये सस्ती कार

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now