Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

Himachal News

प्रजासत्ता ब्यूरो।
Himachal News:
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद शिमला के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल उनका घर है, और कसौली से उनका पुराना नाता है। उनका बचपन कसौली में उनका बचपन बीता है।

वहीं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडने की चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि कभी भी चुनौती से घबराते नही है। चुनाव, चुनाव होता है। हिमाचल के लिए भी इस चुनाव का विशेष महत्व है। भारत देश सहित पूरे विश्व की निगाहें इस चुनाव पर है। आज भाजपा सरकार के शासन ने देश की जनता त्रस्त है। देश का किसान, नौजवान, और सेना का जवान परेशान है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: मुख्यमंत्री की माता ने 50 हजार, उप-मुख्यमंत्री ने 16.73 लाख रुपये आपदा राहत कोष में दिया अंशदान

उन्होंने कहा कि देश की जनता का प्यार और आशीर्वाद उन्हे पहले भी मिलता रहा है, आगे भी मिलता रहेगा। इसके बाद आनंद शर्मा शिमला के लिए रवाना हो गए। बता दें कि आनंद शर्मा पिछले कल ही दिल्ली से हिमाचल पहुंचे थे। कसौली में एक रात रुकने के बाद आज सीएम सुक्खू के साथ कांगड़ा के लिए निकलेंगे और चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। आनंद शर्मा कांगड़ा लोकसभा से 9 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ,कांग्रेस नेता, डॉ. कैलाश पराशर,राजेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान, कसौली गढ़खल, विकास वर्मा हरीश गुप्ता भी मौजूद रहे।

IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर जोरदार नारेबाजी..!, मौके पर पहुंची पुलिस

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केंद्र धौलाकुआं में डॉ. मित्तल ने खोली गड़बड़ियों की पोल, अब तबादले की साजिश शुरू..!

Scholarship Scam: बहुचर्चित स्कॉलरशिप घोटाला मामले में सरकारी स्कूलों को राहत, CBI ने 2506 विद्यालयों को दी क्लीन चिट

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now