Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर जोरदार नारेबाजी..!, मौके पर पहुंची पुलिस

IIM Sirmour

पांवटा साहिब |
IIM Sirmour:
आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने एकजुट हो जोरदार हंगामा किया। व्यापारियों द्वारा नारेबाजी के बाद मामला इतना गरमा गया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बता दें कि व्यापारियों में सुमित गुप्ता, सुभाष, अमित गोयल, विशाल कपूर सहित मौके पर मौजूद व्यापारियों ने बताया कि आईआईएम धौलाकुआं में इमारत के निर्माण में जुटी आदित्य कंस्ट्रक्शन ने निर्माण में करोड़ों का गोलमाल किया है।

उन्होंने बताया कि कंपनी व्यापारियों से 5 करोड़ से अधिक राशि का उधार लेकर निर्माण में लगा चुकी है। लेकिन पिछले छः महीने से भुगतान के नाम पर टालमटोल कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: जिला सिरमौर में 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा 2 वर्ष में करवाए गए 500 से अधिक सफल प्रसव

जब व्यापारियों ने आईआईएम मैनेजमेंट और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि कंस्ट्रक्शन कंपनी को पहले ही भुगतान किया जा चुका है।

इस पर व्यापारी तैश में आ गए। उन्होंने एकजुट हो संस्थान के गेट पर जोरदार नारेबाजी की। मामला गरमाता देख पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं कंपनी प्रबंधन ने दो दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: मंदिर के पुजारी पर मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप, मामला दर्ज 

व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पहले ही एक ज्ञापन एसडीएम जीएस चीमा को दिया है। और उनसे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। एसडीएम ने उन्हें समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

Scholarship Scam: बहुचर्चित स्कॉलरशिप घोटाला मामले में सरकारी स्कूलों को राहत, CBI ने 2506 विद्यालयों को दी क्लीन चिट

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

NEET UG 2024 Admit Card: नीट यूजी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: पांवटा साहिब SDM के खिलाफ नारेबाजी और भाषणबाजी पर भड़का सिख समुदाय, 2 दिन का दिया अल्टीमेटम
Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now