सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

Himachal News: सुक्खू ने कहा कि जनता के वोट से जब भाजपा सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई, तो उसे पैसों के दम पर हथियाने का प्रयास किया

नालागढ़ |
सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर लाखों सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है। आज 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए अभी भी केंद्र सरकार के पास फँसे हैं, जिसे वापस पाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता भी सरकारी कर्मचारियों को दे दिया है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता के वोट से जब भाजपा सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई, तो उसे पैसों के दम पर हथियाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से स्थिर है और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनने के लिए मुंगेर लाल के सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक केएल ठाकुर पर जनता ने बहुत विश्वास किया, लेकिन उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। पहले तो मुझे कहा कि आपने मेरे सारे काम कर दिए हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद हेलीकॉप्टर में बैठकर बाय-बाय कर चलते बने। एक महीने तक प्रदेश के बाहर महँगे होटलों में रहने के बाद वापिस आकर कह रहे हैं कि हमारा इस्तीफ़ा स्वीकार कर लो। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद कौन अपना इस्तीफ़ा हाथ में लेकर घूमता है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नदियाँ व खड्डें खोदकर अपना घर भरने वाले कभी भी जनता के सेवक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं दिया। जब आपदा आई तो कश्यप ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद देने के लिए किसी केंद्रीय मंत्री को एक चिट्ठी तक नहीं लिखी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी सांसद केंद्र सरकार से आर्थिक मदद माँगने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के पास नहीं गया। जबकि राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित 22 हजार परिवारों के लिए क़ानून बदल दिया और अपने संसाधनों से 4000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रत्याशी अपने काम के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सराकर ने पेंसेंजर और गुड्स टैक्स पर लगी पेनल्टी और ब्याज को माफ़ कर 1.60 लाख ट्रक ऑपरेटरों को बड़ी राहत दी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इन गुड्स कैरियर ऑपरेटर्स को नुकसान उठाना पड़ा था, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुँचे हैं और ग्याहरवीं कक्षा से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष के राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इसीलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद सिर्फ जनसेवा करना एक मात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शराब के ठेकों की नीलामी से 850 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में नौकरियाँ बिकती रहीं और जयराम ठाकुर सोए रहे। लेकिन सत्ता सँभालने के बाद वर्तमान राज्य सरकार ने कड़े फैसले लिए और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हमीरपुर अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राजस्व कानूनों में बदलाव किया और राजस्व लोक अदालतों का प्रदेश भर में आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इन राजस्व लोक अदालतों में एक लाख से अधिक इंतकाल और साढ़े सात हजार से अधिक तकसीम के मामले निपटाए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी और कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस नेता बाबा हरदीप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shimla News: सरकारी स्कूल के टीचर ने  गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित, अश्लील वीडियो दिखाकर की छात्रा से छेड़छाड़

Tata Mini Nano SUV: जबरदस्त माइलेज के साथ कीमत से आपका दिल जीतेंगी टाटा की ये सस्ती कार

BSNL Best Recharge: BSNL का नया प्लान, बेहतरीन ऑफर के साथ जाने कीमत

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Mandi News: गोशाला में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत

Mandi News: मंडी जिले में जोगिंद्रनगर के अलगाबाड़ी गांव...

Himachal News: शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुक्खू

Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला...

More Articles

Solan: विनोद सुल्तानपुरी से सवाल पूछने से पहले अपने पूर्व विधायक और सांसद की उपलब्धियां बताए सिकंदर कुमार

कसौली | Solan: कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद ने, पिछले दिनों बीजेपी राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार द्वारा, कसौली के विधायक व शिमला लोकसभा...

Solan Police Exposed The Mafia: सोलन पुलिस ने 5 करोड़ की चरस के साथ दबोचा मुख्य सरगना

Solan Police Exposed The Mafia: सोलन पुलिस के द्वारा नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिसके चलते नशा तस्करी के एक...

Exclusive! वी आर स्कूल के तीन हजार बच्चों की ज़िंदगी पर हाई टेंशन वायर का खतरा

बद्दी। Exclusive! News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत हाऊसिंग बोर्ड एरिया में स्थित वी आर पब्लिक स्कूल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।...

Solan: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़, दुष्प्रचार व गलत सूचनाएं फैलाने पर होगी कार्रवाई

Solan: ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान...

Solan News: कसौली थाना के अंतर्गत लाइसेंस धारक जल्द थाना में जमा करवाएं अपने हथियार, नहीं तो होगी क़ानूनी कर्रवाई

कसौली | Solan News: कसौली पुलिस थाना के अंतर्गत आते सभी इलाकों के लाइसेंस हथियार धारकों के लिए बड़ी खबर है। जानकारी के मुताबिक जिन...

Solan News: ओम आर्य ने प्रेम नगर में स्कूली बच्चों को खेलने के लिए ट्रैकसूट किए आवंटित

सोलन| Solan News: हिमाचल युवा शक्ति कसौली के संस्थापक व प्रतिष्ठित व्यवसायी ओम आर्य ने संगठन के अध्यक्ष रवि वर्मा वरिष्ठ सदस्य हरपाल शर्मा मीडिया...

Kasauli: विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में कसौली से जायेंगे हजारों कार्यकर्ता

कुमारहट्टी । नवीन Kasauli: कांग्रेस पार्टी शिमला लोकसभा सीट के सह प्रभारी राहुल ठाकुर ने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन के दिन 13 मई...

Solan News: पानी के नाले में सीवरेज व किचन का गंदा वेस्ट डालने पर होम स्टे तत्काल प्रभाव से बंद, लगा 5 हज़ार जुर्माना

कसौली | Solan News: धर्मपुर ब्लॉक की गुल्हाडी पंचायत ने सफाई में अनियमितता के प्रति जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए ग्रामीणों की शिकायत पर गांव...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा कि, रविवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक साबित...