साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हमीरपुर: मकान गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, एक घायल

हमीरपुर: मकान गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, एक घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
हमीरपुर जिले उपमंडल नादौन के तहत आने वाले न्याटी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है।
जहाँ रविवार रात को मकान गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय पेश आया जब परिवार एक कमरे में सो रहा था। और दो मंजिला स्लेटपोश मकान का एक बड़ा हिस्सा अचानक जमींदोज हो गया।

इस वजह से कमरे में सो रहे तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों का जमघट लग गया। आनन-फानन लोगों ने मलबे में दबे परिवार को निकाला और अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने महिला व बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल व्यक्ति का हमीरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है हादसे में मृतक मां-बेटे के शव अस्पताल के शव गृह में रखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उम्र 35 साल है जबकि बच्चे की उम्र 9 साल है। जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया है। सूचना मिलते ही नादौन पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस रात के समय ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

Join WhatsApp

Join Now