Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur: अभिषेक राणा ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Updated By Tek Raj
Published on: 18 जनवरी 2024
Hamirpur

हमीरपुर।
Hamirpur: सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा ने प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश प्रभावी राजीव शुक्ला को भेज इस्तीफे में अभिषेक राणा ने सर्व कल्याणकारी संस्था में अध्यक्ष के तौर पर अपनी व्यस्तता को इसका कारण बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपने एनजीओ को अधिक समय देना चाहते हैं और इसलिए पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए अभिषेक राणा ने लिखा है कि “कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते आज प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय @ShuklaRajiv जी से एक स्नेहपूर्ण भेंट हुई और उन्हें इस्तीफे के साथ अपने दिल की बात भी उनके सामने रखी जिसका उन्होंने सम्मान किया। सभी प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी व अमूल्य कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। आप सभी के साथ संगठन को निरंतर मजबूत करने का यह सफर यूं ही जारी रहेगा।

एचपीसीएल के सहयोग से जीतपुर बेहरी में स्थापित होगा Ethanol Plant

Cancer Institute at Hamirpur: सीएम ने हमीरपुर में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने का किया आग्रह

Himachal: सीएम सुक्खू की अपील, अनाथ बच्चों को अपनाने के लिए आगे आए समाज का सम्पन्न वर्ग

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now