Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बीजेपी की विदाई का आ गया है वक्त, सरकार गिन रही है अंतिम सांसे : राणा

बीजेपी की विदाई का आ गया है वक्त, सरकार गिन रही है अंतिम सांसे : राणा

हमीरपुर|
सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि इस बार चुनाव लडऩे की जिम्मेदारी सुजानपुर की जनता पर है। इसलिए जनता चुनाव की तैयारी में जुटे और एक बार फिर प्रदेश की सियासत में नया कीर्तिमान व इतिहास स्थापित करे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में हर आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की अग्निपथ योजना के पक्ष में तो कोई नहीं है लेकिन बीजेपी सरकार फिर भी इसे थोपना चाह रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने युवा वर्ग के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। वह चाहे भर्ती घोटाले हों, पेपर लीक मामले हों। नौजवानों के हितों से बीजेपी के राज में लगातार खिलवाड़ हुआ है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल किया है।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर की जनता जानती है कि बीजेपी के राज में सुजानपुर के विकास कार्य रोके गए हैं। 5 साल पहले बनी सुजानपुर के मिनी सचिवालय की इमारत बीजेपी के व्यक्तिगत विरोध और द्वेष की भेंट चढ़ी है। 5 सालों में बीजेपी सरकार इस इमारत में बिजली तक नहीं लगवा पाई है जो कि यह साबित करता है कि बीजेपी सरकार सुजानपुर वासियों का कोई काम नहीं होने देना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी काम रोकने वाली सरकार साबित हुई है। इसलिए इसको बाहर का रास्ता दिखाना सुजानपुर वासियों का दायित्व बन जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का अब आखिरी समय आ चुका है इसलिए बीजेपी की भाषा पर भी नियंत्रण नहीं रहा है। अब बीजेपी के लोग अपनी मांगों को उठाने वालों को जमीन में गाडऩे की बात कह रहे हैं जो कि स्पष्ट करता है कि बीजेपी अब अपना अंतिम समय काट रही है।

इस अवसर पर रिटायर प्रिंसिपल सुरेश गर्ग व टेलीफ़ोन विभाग से सेवानिवृत्त सतीश कुमार ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राणा ने सुरेश गर्ग को ब्लॉक सुजानपुर का बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ व पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now