Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर जिला में किसानों को 1,892 क्विंटल मक्की बीज का वितरण

हमीरपुर जिला में किसानों को 1,892 क्विंटल मक्की बीज का वितरण

कोरोना कर्फ्यू की अवधि में हमीरपुर जिला में कृषि गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को खरीफ फसलों के बीज का आवंटन घर के नजदीक सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके लिए किसानों ने प्रदेश सरकार का आभार भी जताया है।

कृषि विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार जिला में खरीफ 2021 मौसम में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों के बीज जैसे मक्की, धान, चारे वाली फसलें जैसे चरी व बाजरा तथा विभिन्न दालों एवं सब्जियों के बीज किसानों को बिजाई हेतु समय पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा जिले में अब तक 1,892 क्विंटल मक्की की विभिन्न उन्नत किस्मों जैसे 115- 08-01 (ब्यास) बी- 52, स्टार 33 पोलो गोल्ड व 8081 का बीज उपलब्ध करवाया जा चुका है।

खरीफ मौसम में चारे वाली फसलों जैसे चरी का 2,844 क्विंटल एवं बाजरा का 1,130 क्विंटल बीज समय पर किसानों को अनुदान पर दिया जा रहा है। धान की उन्नत किस्म स्टार 795 का 11 क्विंटल बीज विभाग द्वारा कृषि विक्रय केंद्रों पर पहुंचाया जा रहा है। जिले में भिंडी की सुधरी हुई किस्म वर्षा उपहार 13.50 क्विंटल, फ्रांसबीन की किस्म अर्का कोमल 6 क्विंटल बीज भी विभाग द्वारा कृषि विक्रय केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जा चुका है ।

हरी मिर्च की सुधरी हुई किस्म पूसा ज्वाला का बीज किसान कृषि विभाग से प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी 24 किलोग्राम मात्रा जिले में पहुंच चुकी है। जिला में दालों का उत्पादन बढ़ाने के लिए खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा माश (यूजी 218) का दो क्विंटल बीज एवं सोयाबीन (हिम सोया व पालम सोया ) का 6 क्विंटल बीज भी समय पर बिजाई हेतु विभिन्न कृषि केंद्रों पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

समय पर बीज उपलब्ध करवाने के लिए किसानों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। परोल गांव में खेती की बिजाई कर रहे किसानों ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कृषि कार्य सामान्य चल रहा है। हाल की बारिश के बाद से ही सभी बिजाई में व्यस्त हैं।

उपनिदेशक (कृषि), डॉ. जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि फसलों के बीज जिला के विभिन्न कृषि विक्रय केंद्रों, सभी ब्लॉकों में बने कृषि स्टोरों एवं जिले के सभी लाईसेंस धारक सोसाईटी के माध्यम से अधिक से अधिक कृषि विक्रय केन्द्रों पर पहुंचें, ताकि कोविड19 के संक्रमण से बचाव हेतु किसी एक स्थान पर अधिक भीड़ से बचा जा सके ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now