Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर से ताल्लुक रखने वाले राजवीर को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा गया

हमीरपुर से ताल्लुक रखने वाले राजवीर को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा गया

हमीरपुर|
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले सीआरपीएफ के हवलदार राजवीर सिंह को उनके अदमय साहस के लिए पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा गया है। बता दें कि राजवीर को यह सम्मान जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शोपियां में आंतकियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में छह आतंकियों को मौत के घाट उतारने के लिए दिया गया है।

बीते बुधवार दिल्ली में आयोजित वीरता सम्मान सामारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र से नवाजा, हालांकि मेडल राष्ट्रपित के हाथों दिया जाना है। बता दें कि पूरे देश में सिर्फ दो जवानों को ही इस सम्मान के लिए चुना गया है। जिनमें से एक राजवीर सिंह हैं।

आईईडी ब्लास्ट करने वाले एक्सपर्ट को किया था ढेर-
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर 2018 को श्रीनगर के शोपियां में आतंकवादियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में राजवीर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आईईडी ब्लास्ट करने वाले एक्सपर्ट एक पाकिस्तानी आतंकी समेत छह दहशतगर्दों को मार गिराया था।

जानें कौन हैं राजवीर सिहं-
बता दें कि हवलदार राजवीर सिंह का जन्म हमीरपुर जिले स्थित उपतहसील कांगू के अंतर्गत आते गांव मालग में हुआ था। उन्होंने कांगू स्थित स्कूल ने ही अपनी पढ़ाई लिखाई की। वहीं, वर्ष 2003 में वे सीआरपीएफ में भर्ती हुए और वर्तमान में वे राजस्थान के माउंट आबू में बतौर हवलदार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now